जानिए अभ्यर्थियों के लिए Vision Vidya IAS का मॉक इंटरव्यू क्यों है खास

लखनऊ: उत्तर प्रदेश प्रांतीय सिविल सेवा (UPPCS) 2025 के इंटरव्यू चरण की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए शनिवार को एक विशेष ऑफलाइन ‘मॉक इंटरव्यू सेशन’ (Mock Interview Session) का आयोजन किया गया। यह पहल प्रमुख सिविल सेवा तैयारी संस्थान ‘विजन विद्या आईएएस’ (Vision Vidya IAS) की ओर से की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य अभ्यर्थियों को वास्तविक साक्षात्कार का माहौल देना और उनकी व्यक्तिगत तैयारी का आकलन करना था।
इंटरव्यू पैनल ने प्रत्येक अभ्यर्थी की तैयारी को बारीकी से परखा और उन्हें सुधार के लिए जरूरी टिप्स दिए।
DAF पर रहा विशेष फोकस
मॉक इंटरव्यू के दौरान पैनलिस्ट्स का सबसे ज्यादा फोकस अभ्यर्थियों के विस्तृत आवेदन पत्र यानी डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (DAF) पर रहा। अभ्यर्थियों के DAF का विस्तार से विश्लेषण किया गया और उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि (Educational Background), पिछले कार्यानुभव (Work Experience) और अन्य व्यक्तिगत विवरणों के इर्द-गिर्द सवाल बुने गए। संस्थान के मुताबिक, DAF पर आधारित सवालों का मकसद यह परखना था कि अभ्यर्थी अपने बैकग्राउंड को लेकर कितने स्पष्ट हैं और वे अपने प्रोफाइल से जुड़े सवालों का कितनी सहजता से जवाब दे पाते हैं। इंटरव्यू के बाद अभ्यर्थियों को उनकी मजबूतियों और कमियों को लेकर विस्तृत फीडबैक (Feedback) भी दिया गया।

करंट अफेयर्स और सर्विस से जुड़े सवाल
DAF के अलावा, इंटरव्यू में समसामयिक मुद्दों (Current Affairs) और समकालीन घटनाओं (Contemporary Issues) से जुड़े सवाल भी प्रमुखता से पूछे गए।
-
अभ्यर्थियों को सर्विस से जुड़े (service-related) और पद आधारित (post-related) सवालों के लिए भी तैयार किया गया।
-
इसका उद्देश्य यह था कि अभ्यर्थी संभावित प्रश्नों के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें और पैनल के सामने अपने विचारों को स्पष्ट तथा संतुलित तरीके से पेश कर सकें।

पर्सनैलिटी और प्रेजेंटेशन पर व्यक्तिगत सुझाव
विजन विद्या IAS की ओर से बताया गया कि इस ‘मॉक इंटरव्यू’ को केवल सवाल-जवाब के सामान्य अभ्यास तक सीमित नहीं रखा गया। संस्थान का प्रयास था कि अभ्यर्थियों को उनकी ओवरऑल इंटरव्यू पर्सनैलिटी (Overall Interview Personality), कंटेंट क्लैरिटी (Content Clarity), संचार कौशल (Communication) और प्रस्तुतीकरण (Presentation) पर भी व्यक्तिगत फीडबैक दिया जाए। इससे अभ्यर्थियों को यह समझने में मदद मिली कि उन्हें वास्तविक साक्षात्कार के दिन किन छोटी-छोटी बातों पर विशेष ध्यान देना है।
संस्थान ने UPPCS 2025 के इंटरव्यू में शामिल होने जा रहे सभी अभ्यर्थियों को अपनी शुभकामनाएं दीं और सलाह दी कि इस अंतिम चरण में वे अपनी तैयारी को अधिक फोकस्ड और व्यावहारिक (Practical) बनाएं।
जो भी अभ्यर्थी विजन विद्या IAS के इस ऑफलाइन इंटरव्यू इनिशिएटिव (Offline Interview Initiative) से जुड़कर अपनी तैयारी को धार देना चाहते हैं, वे सीधे संस्थान से संपर्क कर सकते हैं।

