रिपब्लिकन की हार पर ईरान का तंज, गालिबाफ ने ट्रंप-वेंस की मौज ले ली

अमेरिका में हुए मिडटर्म (मध्यावधि) चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को मिली करारी शिकस्त पर अब अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं। ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बग़र ग़ालिबाफ़ ने रिपब्लिकन पार्टी की हार और अमेरिकी उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वेंस के विश्लेषण पर सोशल मीडिया के जरिए तंज कसा है।
जेडी वेंस ने क्या कहा था?
रिपब्लिकन पार्टी के नेता जेडी वेंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी पार्टी की हार का ठीकरा ‘ईरान युद्ध’ के मुद्दे पर फोड़ा था।
वेंस ने लिखा था, “भले ही सर्वेक्षणों में डेमोक्रेट्स की भारी जीत दिखाई जा रही थी, लेकिन डेटा लगातार हमें एक ही बात बता रहा था। कुछ राज्यों में मतदान बस ठीक-ठाक था, दूसरे राज्यों में बेहद शानदार था और किसी भी राज्य में स्थिति विनाशकारी नहीं थी। हमारी टीम में वास्तविक आशावाद (Optimism) का माहौल था। हमारे मतदाता मतदान के लिए निकल रहे थे।” उन्होंने अपनी हार का मुख्य कारण ईरान के साथ चल रहे संभावित युद्ध के नैरेटिव को बताया।
ईरानी स्पीकर ने क्या दिया जवाब?
जेडी वेंस के इसी विश्लेषण पर पलटवार करते हुए ईरान के स्पीकर मोहम्मद बग़र ग़ालिबाफ़ ने ‘एक्स’ पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अमेरिकी नेतृत्व पर कटाक्ष करते हुए लिखा:
“यह एक हारते हुए जुआरी जैसी बेचैनी है, जो मेज़ छोड़कर उठ ही नहीं पा रहा। बॉस (डोनाल्ड ट्रंप की ओर इशारा) अगले युद्ध के दौर की तैयारी कर रहा है, जबकि अमेरिका ‘इसराइल-फ़र्स्ट’ के ख़तरनाक मोड़ पर डगमगा रहा है।”
ग़ालिबाफ़ ने वेंस को नसीहत देते हुए आगे लिखा, “लंबा-चौड़ा भाषण छोड़िए। अपने बॉस से सीधे ये बात क्यों नहीं कहते?“
अमेरिकी चुनाव के क्या रहे नतीजे?
गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए मिडटर्म चुनाव के नतीजों में रिपब्लिकन पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ा है और दोनों सदनों में डेमोक्रेटिक पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है:
-
सीनेट (Senate): डेमोक्रेटिक पार्टी ने 54 सीटें जीती हैं, जबकि रिपब्लिकन पार्टी 44 सीटों पर सिमट गई है।
-
हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव (House of Representatives): निचले सदन में भी डेमोक्रेटिक पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए 240 सीटें हासिल की हैं, जबकि रिपब्लिकन पार्टी को केवल 147 सीटों से संतोष करना पड़ा है।

