जीत की हैट्रिक के लिए BJP का नया मास्टरप्लान, अब वीडी शर्मा की एंट्री

bjp
गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना बड़ा प्लान तैयार कर लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के हालिया राज्य दौरे के कुछ ही दिनों बाद, पार्टी ने चुनावी माइक्रो मैनेजमेंट (micro-management) का पूरा खाका खींच लिया है। इस रणनीति के तहत बूथ स्तर से लेकर समाज के अलग-अलग वर्गों तक सक्रियता बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है। साथ ही, समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के ‘पीडीए’ (PDA) फॉर्मूले की काट के लिए भी बीजेपी ने पूरी तैयारी कर ली है।

वीडी शर्मा के हाथों में प्रचार और संपर्क की बागडोर

पार्टी के प्रचार और संपर्क अभियान की कमान राष्ट्रीय संकुल के संयोजक वीडी शर्मा (VD Sharma) को सौंपी गई है। शर्मा आज लखनऊ (Lucknow) पहुंच रहे हैं, जिसके बाद वह विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों और सह-संयोजकों के साथ अहम बैठक करेंगे। इसी बैठक में पार्टी जातीय और सामाजिक समीकरणों को साधने की विस्तृत रणनीति तैयार करेगी।

पेशेवरों और छोटे समूहों पर फोकस

इस बार बीजेपी का खास फोकस पेशेवर लोगों, कारोबारियों और छोटे सामाजिक समूहों पर है। हर प्रकोष्ठ को उसके प्रभाव क्षेत्र के हिसाब से मजबूत स्थानीय नेटवर्क तैयार करने का काम सौंपा जा रहा है, ताकि जाति और पेशेवर समुदायों के बीच पार्टी की पैठ और गहरी हो सके।

तीसरी बार सरकार बनाने के लिए RSS भी उतरी मैदान में

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की जीत सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) भी पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। आरएसएस की नजर यूपी और पंजाब दोनों राज्यों पर है। यूपी में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनाने के लिए संघ अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया था कि यूपी में बीजेपी “अंगद का पैर” है और राज्य में तीसरी बार भी कमल ही खिलेगा। चुनाव करीब आते देख बीजेपी और समाजवादी पार्टी दोनों ने ही अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।