स्मृति ईरानी को 2 राज्यों की कमान; यूपी में विनोद तावड़े के साथ 4 सह-प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नई सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्देश पर जारी इस सूची में कई वरिष्ठ नेताओं और पूर्व मंत्रियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय को मिली जिम्मेदारियां विशेष चर्चा में हैं।
स्मृति ईरानी को 2 राज्यों का जिम्मा, अमित मालवीय को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी
नई संगठनात्मक सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को दो राज्यों— छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, पार्टी के आईटी सेल की कमान संभाल रहे अमित मालवीय को चुनावी और राजनीतिक रूप से बेहद अहम राज्य महाराष्ट्र का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र में बैजयंत पांडा को प्रभारी बनाया गया है, जहां उनके साथ अमित मालवीय, सदानंद शेट तनावाड़े और कमलजीत सहरावत सह-प्रभारी की भूमिका निभाएंगे।
उत्तर प्रदेश पर सबसे बड़ा फोकस: 1 प्रभारी और 4 सह-प्रभारी
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर पार्टी ने राज्य के लिए सबसे बड़ी टीम उतारी है:
-
यूपी प्रभारी: वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
-
यूपी सह-प्रभारी: चुनावी जमीन को मजबूत करने के लिए उनके साथ चार सह-प्रभारी लगाए गए हैं— जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा।
चुनावी राज्यों में किसे मिली कमान?
-
पंजाब: डॉ. सतीश पूनिया को प्रभारी, जबकि वीरेंद्र सचदेवा और अलका गुर्जर को सह-प्रभारी बनाया गया है।
-
हिमाचल प्रदेश: श्रीकांत शर्मा प्रभारी और दर्शना सिंह सह-प्रभारी होंगी।
-
उत्तराखंड: वरिष्ठ नेता राम माधव को प्रभारी बनाया गया है। अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज सह-प्रभारी होंगी।
-
गुजरात: तरुण चुघ प्रभारी होंगे, जबकि अजय महावर और गोमती साईं सह-प्रभारी का काम संभालेंगे।
-
गोवा: भारती प्रवीण नायर को प्रभारी और अनिल एंटनी को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
-
मणिपुर: राजदीप रॉय को प्रभारी बनाया गया है।
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पूरी सूची
| राज्य / केंद्र शासित प्रदेश | प्रभारी | सह-प्रभारी |
| उत्तर प्रदेश | विनोद तावड़े | जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा, अनंत ओझा |
| छत्तीसगढ़ | स्मृति ईरानी | सिद्धार्थ बाबू |
| हरियाणा | स्मृति ईरानी | भोला सिंह |
| महाराष्ट्र | बैजयंत पांडा | अमित मालवीय, सदानंद शेट तनावाड़े, कमलजीत सहरावत |
| दिल्ली | विनय सहस्त्रबुद्धे | जामयांग त्सेरिंग नामग्याल, दर्शना बेन जरदोश |
| बिहार | हरीश द्विवेदी | संगीता यादव, रोहन गुप्ता |
| मध्य प्रदेश | विप्लब कुमार देब | रेखा वर्मा |
| पश्चिम बंगाल | सुनील बंसल | — |
| तेलंगाना | सुनील बंसल | — |
| जम्मू-कश्मीर | सतीश पूनिया | रीना कश्यप |
| कर्नाटक | हरीश द्विवेदी | कसम वेंकटेश्वरलू |
| असम | मंगल पांडे | फांग्नोन कोन्याक, मनोज टिग्गा |
| आंध्र प्रदेश | अरविंद भदौरिया | वनथी श्रीनिवासन |
| केरल | प्रो. एम. नागराजा | एम. वेंकटेशन |
| तमिलनाडु | राम माधव | निर्मल कुमार सुराणा, डी.के. अरुणा |
| ओडिशा | डी. पुरंदेश्वरी | स्वदेश सिंह |
| नागालैंड | अनिल एंटनी | — |
| मेघालय | कनाद पुरकायस्थ | नुमल मोमिन |
| मिजोरम | भागवत कराड़ | — |
| त्रिपुरा | मृगांक देव वर्मान | — |
| अरुणाचल प्रदेश | देवेश कुमार | — |
| पुदुचेरी | के. सुरेंद्रन | — |
| लद्दाख | राजकुमार भाटिया | — |
| लक्षद्वीप | जॉर्ज कुरियन | — |
| अंडमान-निकोबार | जय प्रकाश | — |
| दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव | वर्षा बेन नरेंद्र भाई जोशी |
