अमां जाने दो: 80 का दशक लौटा, बेलबॉटम- चेतक स्कूटर और नेताजी

naval bhaiya
नवल कान्त सिन्हा
नवल कान्त सिन्हा

“अरे भैया, आज सुबह जब हमने अपना सोशल मीडिया खोला तो लगा कि गलती से फोन का इंटरनेट नहीं, दूरदर्शन का एंटीना हिल गया है। टाइमलाइन पर चारों तरफ 80 के दशक टपक रहे थे। किसी के पैंट का घेरा इतना चौड़ा कि दो परिवार उसमें पिकनिक मना लें। तो किसी के सिर पर बालों का ऐसा घना जंगल कि उसमें रास्ता ढूंढने के लिए जीपीएस लगाना पड़े।

भाई साहब, इस वक्त सोशल मीडिया पर सब 1980 के हीरो बने घूम रहे हैं। और आम जनता तो छोड़िए, हमारे माननीय राजनेता भी पीछे नहीं हैं। पीयूष गोयल को ही देख लीजिए। अरे वही नेता जी, जो आज विधानसभा में माइक खींचने और टीवी पर डिबेट में गला फाड़ने के लिए जाने जाते हैं। वो भी अपनी 80 वाली फोटो डाल रहे हैं। फोटो का कैप्शन क्या है? ‘सादा जीवन उच्च विचार, 1984’।

खैर, आपके पास भी कोई ऐसी तस्वीर है जिसमें आप किसी पुरानी फिल्म के साइड विलेन या भूले-बिसरे शायर लग रहे हैं, तो बिना शर्माए पोस्ट कर दीजिए। कोई पूछे कि ये क्या नौटंकी है, तो सीधे कहिए, ‘अमां जाने दो!’

बाकी नीचे वीडियो है पूरा मजा वहां लीजिये