IMA बनारस की मेडिकल क्विज में डॉ. मिशा जैन अव्वल, जीता प्रथम पुरस्कार

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की बनारस शाखा ने चिकित्सकों के लिए ‘पद्मश्री डॉ. भोला नाथ मेमोरियल मेडिकल क्विज’ का सफल आयोजन किया। इस क्विज में बनारस के डॉक्टरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी चिकित्सकीय जानकारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
ये रहे क्विज के विजेता
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद इस मेडिकल क्विज में डॉ. मिशा जैन ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। वहीं, द्वितीय पुरस्कार डॉ. विजय गुप्ता और तृतीय पुरस्कार डॉ. अंजलि गुप्ता को प्रदान किया गया।
चिकित्सकों को अपडेट रखने के लिए अहम हैं ऐसे आयोजन
संस्था के अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन ने इस अवसर पर कहा कि आईएमए बनारस शाखा अपने सदस्य चिकित्सकों को जागरूक करने और चिकित्सा क्षेत्र की नवीन जानकारियों से अवगत कराने के लिए समय-समय पर ऐसे क्विज आयोजित कराती है। वहीं, मानद सचिव डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी ने जोर देकर कहा कि संस्था चिकित्सकों के अकादमिक स्तर को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह से संकल्पित है।
संस्था के अध्यक्ष निर्वाचित और क्विज संयोजक प्रोफेसर डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि समसामयिक और नवीनतम जानकारी के लिए संस्था अपने चिकित्सकों को लगातार अपडेट करती रहती है, और यह क्विज उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।
इन लोगों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक सचिव डॉ. रितु गर्ग ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आमीर सैम्स और डॉ. देवेश पांडेय ने संयुक्त रूप से दिया। इस खास अवसर पर शहर के कई जाने-माने डॉक्टर, जिनमें डॉ. सी के पी सिन्हा, डॉ. पी एस पांडेय, डॉ. नीतू यादव, डॉ. संजय पटेल, डॉ. एस पी यादव, डॉ. सुभाष, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ. सुधीर सिंह और डॉ. एस के सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

