आग की लपटों के बीच फंसे थे 22 लोग, UAE नेशनल गार्ड ने ऐसे बचाई जान

homurz
शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के नेशनल गार्ड ने रविवार को ओमान की खाड़ी (Gulf of Oman) में एक मालवाहक जहाज में भीषण आग लगने के बाद बचाव अभियान चलाकर चालक दल के 22 सदस्यों की जान बचा ली। यूएई कोस्ट गार्ड यूनिट ने जहाज के चालक दल से आपातकालीन कॉल (Distress Report) मिलने के तुरंत बाद यह रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था।

स्पेशल टीमों ने जहाज पर पहुंचकर किया रेस्क्यू

रिपोर्ट्स के अनुसार, संकट की सूचना मिलते ही नेशनल गार्ड की विशेष टीमों (Specialised Teams) को तुरंत ओमान की खाड़ी में रवाना किया गया। बचाव दल ने तेजी से जलते हुए जहाज का पता लगाया और वहां पहुंचकर सभी 22 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

यूएई नेशनल गार्ड कमांड के कोस्ट गार्ड डिवीजन ने पुष्टि की है कि बचाए गए सभी लोग अरब देशों के नागरिक हैं। रेस्क्यू के तुरंत बाद उन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार (First Aid) दिया गया, जिसके बाद उन्हें आगे की कार्रवाई और देखभाल के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया।

सभी 22 सदस्यों की हालत स्थिर

कोस्ट गार्ड डिवीजन ने राहत की खबर देते हुए बताया कि बचाए गए सभी 22 सदस्यों की हालत पूरी तरह स्थिर और सुरक्षित है।

यूएई नेशनल गार्ड ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो क्लिप भी साझा किया, जिसमें बचाव अभियान की झलक दिखाई गई है। गार्ड की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह सफल रेस्क्यू ऑपरेशन समुद्री आपात स्थितियों का तुरंत और प्रभावी ढंग से जवाब देने के लिए उनके जवानों की तत्परता को उजागर करता है। यह मिशन समुद्र में लोगों की जान बचाने और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने की उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।