माही विज और उदिति सिंह के बीच कैप्टेंसी की जंग, 11 पर संकट

big boss
Saima Siddiqui
Saima Siddiqui

‘बिग बॉस 20’ के घर में नए हफ्ते के साथ रणनीतिक समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां एविक्शन की तलवार 11 कंटेस्टेंट्स पर लटक गई है, वहीं घर की कमान संभालने के लिए नए कैप्टन के चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। फीमेल कंटेस्टेंट्स के बीच हुए कड़े मुकाबले के बाद एक्ट्रेस माही विज और उदिति सिंह ने बाजी मारते हुए कैप्टेंसी की पहली दो दावेदारियों पर कब्जा जमा लिया है।

राशन टास्क जीतकर फीमेल कंटेस्टेंट्स ने मारी बाजी

शो से जुड़ी इनसाइडर रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया खबरी पेज ‘बीबी तक’ के मुताबिक, मेकर्स ने कैप्टेंसी की दावेदारी तय करने के लिए फीमेल कंटेस्टेंट्स के बीच एक विशेष राशन टास्क आयोजित किया था। इस टास्क में घर की महिला सदस्यों ने पूरा जोर लगाया। अंत में टास्क के नियमों के तहत बेहतर प्रदर्शन करते हुए माही विज और उदिति सिंह विजेता बनकर उभरीं। इसके साथ ही दोनों ने कैप्टन बनने की रेस में अपनी जगह पक्की कर ली है।

लड़कों के बीच होगा अगला मुकाबला

फीमेल राउंड पूरा होने के बाद अब घर के पुरुष सदस्यों के बीच मुकाबला कराया जाएगा। मेल कंटेस्टेंट्स के टास्क में जो सदस्य जीतेंगे, वे माही विज और उदिति सिंह के साथ अंतिम कैप्टेंसी टास्क में आमने-सामने होंगे। इसके बाद सभी दावेदारों के बीच होने वाले मुख्य मुकाबले से तय होगा कि मौजूदा कैप्टन गुल्लू की जगह घर की अगली कमान किसके हाथों में जाएगी।

नॉमिनेशन की रडार पर 11 कंटेस्टेंट्स, 3 सदस्य सुरक्षित

कैप्टेंसी की होड़ के साथ ही घर में इस हफ्ते का नॉमिनेशन राउंड भी पूरा हो चुका है, जिसने कई मजबूत कंटेस्टेंट्स को खतरे के दायरे में ला खड़ा किया है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कुल 11 सदस्य नॉमिनेट हुए हैं:

  • रीति तिवारी

  • आम्रपाली दुबे

  • माही विज

  • स्काउट ओपी

  • अमन गांधी

  • कनिका मान

  • काजी तौकीर

  • उदिति सिंह

  • यंग डीएसए

  • लव गिल

  • मैरी कॉम

वहीं, मौजूदा कैप्टन होने के नाते गुल्लू सुरक्षित हैं। उनके अलावा रणनीति और टास्क के समीकरणों के चलते आसिफ शेख और अरिश्फा खान भी इस हफ्ते नॉमिनेशन से पूरी तरह सुरक्षित बच निकलने में सफल रहे हैं।