News Republic: अनुभवी नेतृत्व, मजबूत नेटवर्क और जमीनी पत्रकारिता
न्यूज़ रिपब्लिक (News Republic) अब डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी पत्रकारिता की पहचान को और व्यापक रूप देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। अनुभवी लीडरशिप, विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क और जमीनी स्तर तक पहुंच के साथ न्यूज़ रिपब्लिक का फोकस तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने पर है।
स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम तक, News Republic का उद्देश्य ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें खबर सिर्फ सूचना न हो, बल्कि उसके पीछे की तस्वीर और उसका प्रभाव भी पाठकों के सामने आए।
शीर्ष नेतृत्व और प्रबंधन
आशीष शर्मा ऋषि – CEO एवं Editor-in-Chief
साल 2004 से पत्रकारिता में सक्रिय आशीष शर्मा ऋषि को न्यूज़ चैनल, पत्रिका, अखबार और डिजिटल मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। उनके करियर की पहचान वे बड़ी और एक्सक्लूसिव खबरें रही हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचाई।
-
प्रमुख खुलासे: ‘घुसपैठ की फिराक में आतंकी’, ‘LOC पर जमावड़ा’, निर्मल बाबा और बाबा पॉल की धोखाधड़ी, सहारा ग्रुप का जमीन घोटाला, एचएसबीसी बैंक की अंतरराष्ट्रीय धोखाधड़ी, यूपी में चीनी मिल व ओटी घोटाला और इंडिया में मोसाद की सक्रियता जैसे खुलासे उन्होंने किए।
-
राजनीतिक ब्रेक: 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान ‘योगी आदित्यनाथ होंगे सीएम’ और ‘जयराम ठाकुर होंगे हिमाचल के सीएम’ जैसी बड़ी राजनीतिक खबरें ब्रेक करने का श्रेय भी उन्हें जाता है।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंट्री हेड:
-
रॉनीक वत्स (कंट्री हेड – भारत): न्यूज़ रिपब्लिक के भारत नेटवर्क के संचालन और राष्ट्रीय स्तर पर टीम के समन्वय की जिम्मेदारी।
-
ज्योति ए. घाग (कंट्री हेड – US): अमेरिका में नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों का समन्वय।
-
सरवर (कंट्री हेड – ईरान): ईरान और क्षेत्र से जुड़े अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों की कवरेज।
-
दिलावर (मुख्य संवाददाता – नेपाल): नेपाल के राजनीतिक, सामाजिक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग।
संपादकीय टीम (Editorial Team)
न्यूज़ रिपब्लिक की डेस्क अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों से सुसज्जित है:
-
भोजराज नावानी: चीफ ऑफ ब्यूरो (क्षेत्रीय रिपोर्टिंग का समन्वय)
-
गौतम अग्रवाल: एडिटर – बिजनेस एंड फाइनेंस
-
सायमा सिद्दीकी: एडिटर – वीमेन, लाइफस्टाइल एंड सोशल इश्यूज
-
अपूर्वा त्रिपाठी: योग एंड हेल्थ एक्सपर्ट
-
साक्षी चतुर्वेदी: एडिटर – एंटरटेनमेंट एंड रिलेशनशिप
-
शालिनी तिवारी: एडिटर – स्पोर्ट्स (साइबर सुरक्षा और डिजिटल एथिक्स में भी विशेषज्ञता)
रेजिडेंट एडिटर्स:
-
शैलेन्द्र कुमार झा: रेजिडेंट एडिटर, बिहार
-
गौरव त्रिपाठी: रेजिडेंट एडिटर, उत्तर प्रदेश
-
शकील अहमद सैफी: रेजिडेंट एडिटर, दिल्ली (NCR)
-
संजीव पॉल: रेजिडेंट एडिटर, मध्य प्रदेश
एडिटोरियल एडवाइजरी बोर्ड (Editorial Advisory Board)
न्यूज़ रिपब्लिक को मार्गदर्शन देने वाले इस बोर्ड में पत्रकारिता और सार्वजनिक जीवन के दिग्गज शामिल हैं:
-
पदमपति शर्मा: हिंदी खेल पत्रकारिता के अग्रदूत। 1978 में विदेशी दौरे को कवर करने वाले पहले हिंदी खेल पत्रकार बने। दैनिक जागरण, अमर उजाला और TOI जैसे संस्थानों में खेल विभाग का नेतृत्व किया।
-
अमिताभ अग्निहोत्री: 4 दशकों का अनुभव। न्यूज़18, टीवी9, दैनिक जागरण और समाचार प्लस में शीर्ष पदों पर रहे। वर्तमान में ‘राष्ट्रवाणी 24×7’ के जरिए जनता से जुड़े हैं।
-
रूबी अरुण: 1990 से जियोपॉलिटिकल इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट। बीबीसी, ज़ी मीडिया, न्यूज़ नेशन और न्यूज़ इंडिया इन्फो में अहम भूमिकाएं। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय, पंचायती राज व इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय में सलाहकार रही हैं।
एक्सपर्ट पैनल (Expert Panel)
महत्वपूर्ण विषयों पर समाचारों के साथ विशेषज्ञ दृष्टिकोण उपलब्ध कराने के लिए एक सशक्त पैनल मौजूद है:
-
हुसैन अफसर: वेटरन जर्नलिस्ट और अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक विश्लेषक।
-
सुरेन्द्र दुबे: देश और विशेष रूप से यूपी की राजनीति के दिग्गज विश्लेषक।
-
डॉ. आशुतोष दुबे: स्वास्थ्य विशेषज्ञ (सीएमओ और लखनऊ सिविल अस्पताल में सेवारत)।
-
शेखर दीक्षित & चौधरी सवित मलिक: कृषि विशेषज्ञ और किसान नेता।
-
प्रभाष बहादुर: सिविल सर्विसेज मेंटर (संविधान और प्रशासन के जटिल विषयों को सरल बनाने में विशेषज्ञ)।
-
सुनील जागलान: पंचायत विशेषज्ञ और ‘सेल्फी विद डॉटर’ अभियान के प्रणेता।
-
ललिता प्रदीप: पूर्व नौकरशाह, शिक्षाविद, समाज सेविका (शांति फाउंडेशन) और कानूनी सलाहकार।
-
लेफ्टिनेंट कर्नल विजय सिंह: डिफेंस एडिटर।
-
अमित तिवारी: कानूनी विश्लेषक।
रिपोर्टिंग नेटवर्क और कार्यसंस्कृति
क्षेत्रीय मुद्दों और जमीनी घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के लिए आलोक सिंह, महेंद्र सिंह, अजय गुप्ता, अजमल शाह, कैलाश नाथ और शिवेश मिश्रा जैसे अनुभवी संवाददाता तैनात हैं। व्यापार विश्लेषक सैफी हुसैन ग्लोबल मार्केट की कवरेज करते हैं। प्रशांत मोहन गुप्ता सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म की जिम्मेदारी संभालते हैं, जबकि शिकायत निवारण (Grievance Officer) का कार्य सौरभ शर्मा के पास है।
न्यूज़ रिपब्लिक की कार्यसंस्कृति की सबसे बड़ी ताकत यह है कि यहां हर सदस्य खबर की जिम्मेदारी साझा करता है। इंटर्न से लेकर डेस्क तक, पूरी टीम समझती है कि खबर की नब्ज क्या है और उसे किस तरह पाठकों तक पहुंचाना है।
कार्यालय और नेटवर्क (Offices and Network)
मुख्यालय (Head Office): गाला नंबर 112, पहली मंजिल, कमला भवन, शर्मा इंडस्ट्रियल एस्टेट, मुंबई
कॉरपोरेट ऑफिस: शालीमार पैराडाइज, ई-14, सफेदाबाद, बाराबंकी (उत्तर प्रदेश)
अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क:
-
वाशिंगटन (USA)
-
जेद्दा (सऊदी अरब)
-
नेपालगंज (नेपाल)
क्षेत्रीय ब्यूरो: गोरखपुर, जबलपुर, पटना, नोएडा (दिल्ली-NCR) और गाजियाबाद।
