उदयपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने सभी 80 वार्डों के प्रत्याशी किए घोषित

rahul-gandhi-congress
अजमल शाह
अजमल शाह

उदयपुर: राजस्थान नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस पार्टी ने उदयपुर नगर निगम के सभी 80 वार्डों के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इस बार कांग्रेस ने अपनी चुनावी रणनीति में बड़ा बदलाव करते हुए नए और युवा चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा है।

वरिष्ठ नेताओं ने खींचे कदम, युवाओं को मिली प्राथमिकता

जारी की गई सूची में अधिकांश वार्डों में युवा कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया गया है। वहीं, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कद्दावर नेताओं ने इस बार चुनाव लड़ने से अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। घोषित प्रत्याशियों में केवल दो से तीन वरिष्ठ नेताओं के नाम ही शामिल हैं। नामांकन का अंतिम दिन होने के कारण प्रत्याशियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

उदयपुर नगर निगम: 80 वार्डों के कांग्रेस प्रत्याशी (पूरी सूची)

वार्ड नं. प्रत्याशी का नाम वार्ड नं. प्रत्याशी का नाम
1 संजय शर्मा 41 मेघराज गमेती
2 हर्षवर्धन केलावत 42 डॉ. खुशी गमेती
3 अरुण टांक 43 राज कुमार गमेती
4 स्नेहलता टांक 44 दिनेश चंद्र चौबीसा
5 रवि सुखवाल 45 पंकज सुखवाल
6 अजीत चौधरी 46 कुलदीप माली
7 शंकर चंदेल 47 शांता देवी
8 रुखसार खान 48 नानालाल सुथार
9 हर्ष पंवार 49 श्याम सुंदर गुर्जर
10 राजेन्द्र शर्मा 50 युवराज सिंह झाला
11 धर्मेश प्रजापत 51 गजेंद्र सिंह शक्तावत
12 यशवंत जोशी 52 वनिता चोरड़िया
13 ऊषा गमेती 53 मनोज भराड़िया
14 सिद्धार्थ सोनी 54 अमित श्रीवास्तव
15 प्रतीक नागर 55 आशा सैनी
16 श्रीमती राममूर्ति धाबाई 56 प्रियंका गर्ग
17 डॉ. पूनम कु. राठौड़ 57 प्रेम देवी गुर्जर
18 मिथिलेश वैष्णव 58 मीरा डांगी
19 राघव चपलोत 59 विनिया साल्वी
20 साजिद खान 60 प्रेमलता पालीवाल
21 राहुल माली 61 सीमा डांगी
22 हिदायतुल्लाह 62 सविता गमेती
23 चेतन लोहार 63 ईश्वर सिंह
24 सुंदर लाल वसीटा 64 जोगेंद्र सिंह
25 श्रीमती नेहा कुमावत 65 किशन भील
26 राजेश खत्री 66 सत्येंद्र चौधरी
27 रितु मेहता 67 मैना साल्वी
28 महिमा चुघ 68 शैफाली साहू
29 नीना अग्रवाल 69 किरण पालीवाल
30 कृष्णा साल्वी 70 शिप्रा उपाध्याय
31 हिना कौसर बानो 71 रामचंद्र टेलर
32 लोकेश मेघवाल 72 देवीलाल चौधरी
33 दीपक जैन 73 डॉ. हितांषी शर्मा
34 सीमा आचार्य 74 मीठा लाल डांगी
35 शालिनी पाराशर 75 तुलसीराम लोहार
36 अनु मेघवाल 76 इंदिरा डांगी
37 लक्ष्मीनारायण मेघवाल 77 भीम शंकर भील
38 मीना बानो 78 रमेश डांगी
39 अनिल जोशी 79 बाबूलाल गमेती
40 श्रीमती दीपिका भोजक 80 योगेश पुष्करणा