हर्षित राणा एशिया कप और अफगान सीरीज से बाहर, यश ठाकुर को मौका

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक अच्छी और एक बुरी खबर सामने आई है। बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) ने स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह को पूरी तरह फिट घोषित कर दिया है, जिससे वह आगामी अफगानिस्तान टी20 सीरीज और एशिया कप के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि, दूसरी ओर युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोटिल होने के कारण दोनों ही बड़ी प्रतियोगिताओं से बाहर हो गए हैं। चयन समिति ने हर्षित के विकल्प के तौर पर विदर्भ के मीडियम पेसर यश ठाकुर को टीम में शामिल किया है।
अभ्यास के दौरान चोटिल हुए हर्षित राणा
हर्षित राणा बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपने रिहैब के दौरान शानदार फॉर्म में थे और अच्छी प्रगति कर रहे थे। लेकिन 7 सितंबर को एक मैच सिमुलेशन के दौरान गेंदबाजी करते वक्त उनकी रेक्टस फेमोरिस (मांसपेशियों) में खिंचाव आ गया, जिसके चलते उन्हें मैदान से बाहर होना पड़ा।
उनकी जगह टीम में शामिल किए गए 27 वर्षीय यश ठाकुर ने इसी साल जुलाई में जिम्बाब्वे दौरे के दौरान अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। यश ने अब तक 50 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मैचों में 7.04 की किफायती इकोनॉमी से 81 विकेट चटकाए हैं, जो उनकी काबिलियत को साबित करता है।
अफगानिस्तान T20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए अपडेटेड टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर।
