दिल्ली-NCR में धुंध और प्रदूषण का डबल अटैक, आज कैसा रहेगा मौसम?

delhi-h1n1-cases-health-advisory-2026
शकील अहमद सैफी
शकील अहमद सैफी

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में वायु प्रदूषण (Air Pollution) के कारण हवा की गुणवत्ता लगातार चिंताजनक स्थिति में बनी हुई है। राजधानी में ‘गुलाबी ठंड’ की दस्तक के साथ सुबह और रात के समय मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है, जिसने स्मॉग और प्रदूषण की समस्या को और गहरा कर दिया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार (10 नवंबर) को सुबह 6 बजे दिल्ली का ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 311 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। वहीं, शहर के कई इलाकों में यह आंकड़ा 400 को भी पार कर गया है।

शहर के किन इलाकों में कितना AQI?

CPCB के रियल टाइम डेटा के मुताबिक, मंगलवार सुबह 6 बजे दिल्ली के चांदनी चौक (Chandni Chowk) में सबसे अधिक AQI 400 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। इसके अलावा, अन्य इलाकों का हाल इस प्रकार है:

  • पूसा (Pusa): 398

  • डीयू नॉर्थ कैंपस (DU North Campus): 376

  • बुराड़ी (Burari): 364

स्वतंत्र प्रदूषण निगरानी वेबसाइट AQI.in के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 6 बजे दिल्ली का AQI 386 था। इस दौरान हवा में PM₂.₅ का स्तर 270 µg/m³ और PM₁₀ का स्तर 294 µg/m³ दर्ज किया गया, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के तय सुरक्षित मानकों से कई गुना अधिक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी है कि इन प्रदूषक कणों का यह स्तर स्वस्थ व्यक्ति को भी बीमार कर सकता है और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की तकलीफें बढ़ा सकता है।

आज कैसा रहेगा मौसम? (Delhi Weather Today)

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज मंगलवार (10 नवंबर) को दिल्ली के आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और दिन के समय धूप खिलेगी। शहर का अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 27-29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 14-16 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। दिन के दौरान राजधानी में पूर्व दिशा से 5 से 10 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी।

विभाग के अनुसार, सुबह और शाम के समय हल्के कोहरे और धुंध के कारण दृश्यता (Visibility) पर असर पड़ सकता है। अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।

पिछले 24 घंटों का हाल

सोमवार (9 नवंबर) को शहर का अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री की गिरावट के साथ 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया था। सबसे कम अधिकतम तापमान पूसा में 27.5 डिग्री के आसपास रहा, जबकि शहर में नमी (Humidity) का स्तर 63 से 100 प्रतिशत के बीच बना रहा।