कहीं 80 नंबर की थ्योरी तो कहीं 70 की, जानें CBSE का नया मार्क्स फॉर्मेट

student
Saima Siddiqui
Saima Siddiqui

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10 और 12 की आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण सर्कुलर जारी किया है। बोर्ड ने सब्जेक्टवाइज मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन (Marks Distribution) का विस्तृत फॉर्मेट साझा किया है।

इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्कूल जब छात्रों के प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट (Internal Assessment) के नंबर ऑनलाइन अपलोड करें, तो उस प्रक्रिया में किसी प्रकार की गलती न हो।

CBSE ने सर्कुलर में कौन-कौन सी डिटेल्स शेयर की हैं?

सीबीएसई द्वारा जारी किए गए विषयवार (Subject-wise) फॉर्मेट में कई महत्वपूर्ण जानकारियां और दिशा-निर्देश शामिल किए गए हैं, जो इस प्रकार हैं:

  • सब्जेक्ट का कोड और पूरा नाम

  • थ्योरी (Theory) परीक्षा के अधिकतम नंबर

  • प्रैक्टिकल (Practical) परीक्षा के नंबर

  • प्रोजेक्ट (Project) असेसमेंट के लिए निर्धारित अंक

  • इंटरनल असेसमेंट (Internal Assessment) के अंक

  • किस विषय में बाहरी परीक्षक (External Examiner) की आवश्यकता होगी

  • प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं (Answer Sheet) की व्यवस्था

  • थ्योरी परीक्षा के दौरान इस्तेमाल होने वाली आंसर शीट का प्रकार और परीक्षा की अवधि

बोर्ड ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी विषय के कुल नंबर 100 ही होंगे। इन 100 नंबरों को विषय की प्रकृति के अनुसार थ्योरी, प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट के बीच अलग-अलग अनुपातों में बांटा गया है।

कक्षा 10 में कैसे बांटे जाएंगे नंबर?

कक्षा 10वीं के मुख्य विषयों जैसे- हिंदी, अंग्रेजी, गणित (Maths), विज्ञान (Science) और सामाजिक विज्ञान (Social Science) में 80 अंक थ्योरी और 20 अंक इंटरनल असेसमेंट के लिए निर्धारित किए गए हैं।

हालांकि, कुछ विशिष्ट विषयों में यह पैटर्न अलग रहेगा:

  • गणित (स्टैंडर्ड और बेसिक) व विज्ञान: 80 थ्योरी + 20 इंटरनल असेसमेंट

  • होम साइंस (Home Science): 70 थ्योरी + 30 प्रैक्टिकल

  • कंप्यूटर एप्लिकेशन (Computer Application): 50 थ्योरी + 50 प्रैक्टिकल

  • पेंटिंग (Painting): 30 थ्योरी + 50 प्रैक्टिकल + 20 इंटरनल असेसमेंट

  • एलिमेंट्स ऑफ बिजनेस: 70 थ्योरी + 30 प्रोजेक्ट

कक्षा 12वीं के लिए विषयवार अलग-अलग पैटर्न

12वीं कक्षा में विषयों की विविधता को देखते हुए सीबीएसई ने मार्क्स का डिस्ट्रीब्यूशन भी विषय के अनुसार ही रखा है। प्रमुख विषयों का पैटर्न इस प्रकार है:

  • फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (Science Stream): 70 थ्योरी + 30 प्रैक्टिकल

  • जियोग्राफी (Geography) और साइकोलॉजी: 70 थ्योरी + 30 प्रैक्टिकल

  • कंप्यूटर साइंस और इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज: 70 थ्योरी + 30 प्रैक्टिकल

  • हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस (Arts Stream): 80 थ्योरी + 20 प्रोजेक्ट

  • बिजनेस स्टडीज और अकाउंटेंसी (Commerce Stream): 80 थ्योरी + 20 प्रोजेक्ट

इसके अलावा, अंग्रेजी कोर (English Core), हिंदी कोर और अन्य कई क्षेत्रीय व विदेशी भाषा विषयों में भी 80 अंक थ्योरी तथा 20 अंक इंटरनल असेसमेंट के लिए निश्चित किए गए हैं। छात्र और शिक्षक विस्तृत जानकारी के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।