राहुल के खिलाफ गर्भवती पत्रकार का मामला SC पहुंचा, अदालत ने क्या कहा?

court-585x390
Saima Siddiqui
Saima Siddiqui

सुप्रीम कोर्ट अपने ही परिसर में एक गर्भवती महिला पत्रकार के साथ कथित बदसलूकी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ओर से धक्का दिए जाने के मामले पर सुनवाई करने जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया (Gaurav Bhatia) ने मुख्य न्यायाधीश (CJI) की पीठ के समक्ष इस गंभीर मामले को उठाया।

गौरव भाटिया ने कोर्ट में क्या कहा?

वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने अदालत का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि कल (बुधवार) पारित किए गए आदेश से यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विपक्षी नेताओं के सुप्रीम कोर्ट आने के दौरान बनी अराजक स्थिति को लेकर दायर उनकी याचिका पर नोटिस जारी किया गया है या नहीं।

इसी दौरान भाटिया ने गर्भवती महिला पत्रकार को कथित तौर पर धक्का दिए जाने से जुड़े आवेदन का भी विशेष रूप से उल्लेख किया और अदालत से इस पर संज्ञान लेने का आग्रह किया।

‘हमने सभी याचिकाओं पर नोटिस जारी किया है’

गौरव भाटिया की दलीलों और आवेदन के उल्लेख पर मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने स्पष्ट किया कि अदालत ने इस मामले से जुड़ी सभी याचिकाओं पर नोटिस जारी कर दिया है।

कोर्ट ने भाटिया को निर्देश देते हुए कहा, “हमने सभी याचिकाओं पर नोटिस जारी किया है। आप अपनी याचिका और आवेदन का नंबर नोट करवा दीजिए। हम 26 या 27 अक्टूबर को इस मामले पर सुनवाई करेंगे।”

यह मामला तब सामने आया था जब विपक्षी दलों के कई नेता हाल ही में चुनाव आयोग के खिलाफ ‘तिरंगा मार्च’ निकालते हुए सुप्रीम कोर्ट परिसर तक पहुंच गए थे, जिसके बाद वहां भारी अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।