मोदी के 25 साल पूरे, आडवाणी से मुलाकात की तस्वीर ने खींचा ध्यान

modi
साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के शीर्ष पद पर लगातार 25 वर्ष पूरे करने के अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। इस ऐतिहासिक पड़ाव पर पीएम मोदी ने पार्टी के वयोवृद्ध नेता से भेंट की और उनके साथ समय बिताया।

हाथ पर हाथ रखे बातचीत करते दिखे दोनों नेता

मुलाकात की सामने आई तस्वीर में दोनों नेताओं के बीच की आत्मीयता साफ नजर आ रही है। तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के पास बैठकर उनसे चर्चा कर रहे हैं और बात करते हुए उन्होंने आडवाणी के हाथ पर अपना हाथ रखा हुआ है।

सरकार के मुखिया के रूप में 25 वर्षों का सफर

प्रधानमंत्री मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद वह लगातार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और मई 2014 से देश के प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी सरकार के मुखिया के रूप में बिना रुके 25 साल पूरे होने के मौके पर पीएम मोदी ने पार्टी के मार्गदर्शक रहे आडवाणी से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया।