कुछ महीने पहले TMC की सांसद, अब BJP उम्मीदवार, कौन हैं कोयल?

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को राज्यसभा चुनाव के लिए दो राज्यों से अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पश्चिम बंगाल की सीट से बंगाली सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री कोयल मल्लिक को उम्मीदवार बनाया है, जबकि उत्तराखंड से दिनेश आर्य को उच्च सदन भेजने का फैसला किया है।
पश्चिम बंगाल से उम्मीदवार बनाई गईं कोयल मल्लिक पहले भी राज्यसभा में नजर आ चुकी हैं, लेकिन तब वह तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद के तौर पर उच्च सदन पहुंची थीं।
TMC छोड़ भाजपा में आईं कोयल, अब फिर उच्च सदन की तैयारी
कोयल मल्लिक इसी साल मार्च 2026 में तृणमूल कांग्रेस की ओर से राज्यसभा सांसद चुनी गई थीं और संसद में ममता बनर्जी की पार्टी की आवाज उठाती थीं।
विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद टीएमसी के भीतर मची सियासी उठापटक के दौरान उन्होंने जुलाई में पार्टी और राज्यसभा पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। अब भाजपा ने उनकी खाली हुई सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उन्हें ही अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
बंगाली सिनेमा की ‘टॉली-क्वीन’ हैं कोयल, असली नाम रुक्मिणी
कोयल मल्लिक का असली नाम रुक्मिणी मल्लिक है। फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें ‘टॉली-क्वीन’ के नाम से भी जाना जाता है।
-
वह बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रंजीत मल्लिक की बेटी हैं।
-
कोयल मल्लिक बंगाली फिल्म उद्योग में करीब दो दशक का समय बिता चुकी हैं और उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।
-
फिल्मों के साथ-साथ वह सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3.1 मिलियन (31 लाख से अधिक) फॉलोअर्स हैं।

