5 बच्चों की मां का 19 साल के दामाद पर आया दिल, दोनों घर से हुए फरार

mainpuri
शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक 35 वर्षीय महिला को अपनी ही बेटी के पति (दामाद) से इश्क हो गया और वह उसके साथ घर से भाग गई। हैरानी की बात यह है कि महिला के 5 बच्चे हैं और दामाद की उम्र महज 19 साल है। दोनों एक-दूसरे को किसी भी कीमत पर छोड़ने को तैयार नहीं हैं, जिसे लेकर दोनों परिवारों में भारी हंगामा मचा हुआ है।

डेढ़ महीने पहले फोन पर शुरू हुआ था इश्क

मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के खरगजीत नगर से जुड़ा यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। 19 साल के दामाद (निवासी कुरावली थाना क्षेत्र) ने बताया कि उसका अपनी सास (निवासी घिरोर थाना क्षेत्र) के साथ करीब डेढ़ महीने पहले फोन पर बातचीत के दौरान प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। दामाद का कहना है कि वह अपनी सास के साथ ही रहना चाहता है और उसके 5 बच्चों को भी अपने साथ रखने को पूरी तरह से तैयार है। वहीं, सास भी दामाद के साथ रहने के लिए रो-तड़प रही है। इस बीच, बेचारी बेटी को इस बात की भनक तक नहीं लगी कि उसकी मां ही उसका घर उजाड़ रही है।

रिश्तेदार के यहां पकड़ाए, पुलिस कर रही जांच

जब परिजनों को इस अवैध रिश्ते की भनक लगी, तो उन्होंने इसका कड़ा विरोध किया। महिला के पांचों बच्चों ने भी मां की इस करतूत पर जमकर नाराजगी जताई, लेकिन महिला किसी की बात सुनने को राजी नहीं हुई। जब सास और दामाद भागकर एक रिश्तेदार के घर पहुंचे, तो परिजनों ने पीछा करते हुए वहां जाकर भारी हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस दोनों परिवारों के आरोपों की जांच कर रही है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अलीगढ़ के ‘सपना-राहुल’ कांड की ताजा हुई याद

मैनपुरी की इस घटना ने अलीगढ़ के चर्चित ‘सास-दामाद’ प्रकरण की यादें एक बार फिर ताजा कर दी हैं। गौरतलब है कि अप्रैल 2025 में अलीगढ़ के मडराक इलाके की रहने वाली महिला ‘सपना’ अपने होने वाले दामाद ‘राहुल’ के साथ फरार हो गई थी। परिजनों के लाख समझाने के बावजूद दोनों एक-दूसरे को छोड़ने को तैयार नहीं हुए और भागकर सीधे बिहार के सीतामढ़ी में पति-पत्नी की तरह रहने लगे थे। अब मैनपुरी के इस नए मामले ने सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय लोगों के बीच फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।