8 नए एक्सप्रेसवे की तैयारी, ₹67,800 करोड़ के प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम

उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स या तो पूरे हो चुके हैं या पूरा होने की कगार पर हैं। अब राज्य सरकार की योजना इन सभी प्रमुख एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़कर प्रदेश में एक ‘एक्सप्रेसवे ग्रिड’ (Expressway Grid) तैयार करने की है।
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) ने इस महत्वाकांक्षी एक्सप्रेसवे नेटवर्क की ग्रिड कनेक्टिविटी के लिए 67,800 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है। इस महाप्रोजेक्ट के तहत राज्य में 932 किलोमीटर लंबे 8 नए लिंक और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स इस ग्रिड का हिस्सा होंगे।
यूपी में बनने वाले 8 नए एक्सप्रेसवे की डिटेल्स:
1. झांसी लिंक एक्सप्रेसवे
यह 6 लेन का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होगा जो जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को सीधे झांसी और बीडा (BIDA) इंडस्ट्रियल सिटी से जोड़ेगा। इससे बुंदेलखंड डिफेंस कॉरिडोर को रफ्तार मिलेगी।
-
लंबाई: लगभग 118.9 किमी
-
अनुमानित लागत: 7,968 करोड़ रुपये (भूमि अधिग्रहण सहित)
-
निर्माण का समय: 3 साल
-
टेंडर की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर
2. जेवर-गंगा लिंक एक्सप्रेसवे
यह 6 लेन का ग्रीनफील्ड कॉरिडोर जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और यमुना एक्सप्रेसवे को बुलंदशहर होते हुए 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। इसके जरिए पूरे एनसीआर और पश्चिमी यूपी की जेवर एयरपोर्ट से हाईस्पीड कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी। इसमें 9 किमी लंबा एलिवेटेड रोड भी शामिल होगा।
-
लंबाई: करीब 75 किमी
-
अनुमानित लागत: 4,500 से 5,200 करोड़ रुपये
-
निर्माण का समय: 2.5 से 3 साल
-
टेंडर की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर
3. लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे
6 लेन वाला यह लिंक एक्सप्रेसवे 294 किमी लंबे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को 341 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा (लखनऊ शहर के बाहर से)। इससे दिल्ली-नोएडा से गाजीपुर और बिहार जाने वाले वाहनों को लखनऊ शहर के ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी।
-
लंबाई: 51 किमी
-
अनुमानित लागत: 4,776 करोड़ रुपये
-
निर्माण का समय: 2 से 2.5 साल
-
टेंडर की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर
4. फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे
यह 6 लेन का लिंक एक्सप्रेसवे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को फर्रुखाबाद होते हुए शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा।
-
लंबाई: 91 किमी
-
अनुमानित लागत: 5,500 से 6,000 करोड़ रुपये
-
निर्माण का समय: 30 महीने (परियोजना का 95% भूमि अधिग्रहण पूरा)
-
टेंडर की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर
5. चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे
शुरुआत में यह 4 लेन का होगा, जिसे 6 लेन तक विस्तार दिया जा सकेगा। यह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के एंट्री प्वाइंट को चित्रकूट धाम और मध्य प्रदेश बॉर्डर से जोड़ेगा।
-
लंबाई: 15 किमी
-
अनुमानित लागत: 800 करोड़ रुपये
-
निर्माण का समय: 2 से 2.5 साल
-
टेंडर की अंतिम तिथि: 30 अक्टूबर
6. विंध्य एक्सप्रेसवे
6 लेन का यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे प्रयागराज से मिर्जापुर, भदोही होते हुए सोनभद्र से सिंगरौली (MP बॉर्डर) तक जाएगा। यह विंध्य क्षेत्र के खनन-ऊर्जा हब को सीधे लखनऊ और दिल्ली से जोड़ेगा।
-
लंबाई: 320 से 333 किमी
-
अनुमानित लागत: 25,000 करोड़ रुपये
-
निर्माण का समय: 4 साल
-
टेंडर की अंतिम तिथि: 30 नवंबर
7. विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे
यह 6 लेन का एक्सप्रेसवे विंध्य एक्सप्रेसवे को वाराणसी-गाजीपुर क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। इससे सोनभद्र, मिर्जापुर और वाराणसी को गाजीपुर, बलिया और बिहार बॉर्डर तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी।
-
लंबाई: 117 किमी
-
अनुमानित लागत: 7,500 से 8,000 करोड़ रुपये
-
निर्माण का समय: 3 साल
-
टेंडर की अंतिम तिथि: 30 नवंबर
8. हरिद्वार लिंक एक्सप्रेसवे
यह 6 लेन का ग्रीनफील्ड कॉरिडोर गंगा एक्सप्रेसवे (मेरठ/मुजफ्फरनगर) को उत्तराखंड बॉर्डर, हरिद्वार और रुड़की से जोड़ेगा। इससे यूपी और दिल्ली-एनसीआर से उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
-
लंबाई: 120 से 146 किमी
-
अनुमानित लागत: लगभग 10,500 करोड़ रुपये
-
निर्माण का समय: 3 साल
-
टेंडर की अंतिम तिथि: 30 नवंबर

