ODI World Cup 27: भारत-पाकिस्तान की 2 भिड़ंत संभव, जानें पूरा शेड्यूल

india
शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

क्रिकेट फैंस के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। आईसीसी ने 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup) का फुल शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार यह मेगा इवेंट दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा।

टूर्नामेंट में इस बार कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 57 मैच खेले जाएंगे। लेकिन फैंस के लिए सबसे बड़ा रोमांच यह है कि इस वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच एक नहीं, बल्कि कम से कम दो महामुकाबले देखने को मिलेंगे।

10 अक्टूबर और 7 नवंबर को भिड़ेंगे चिर प्रतिद्वंद्वी

2027 वनडे वर्ल्ड कप का आगाज 2 अक्टूबर 2027 से होगा और खिताबी मुकाबला 21 नवंबर को खेला जाएगा।

  • पहला मुकाबला: टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में 10 अक्टूबर 2027 को जोहान्सबर्ग में भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) की टीमें आमने-सामने होंगी।

  • दूसरा मुकाबला: अगर दोनों टीमें उम्मीदों के मुताबिक सुपर-7 स्टेज में पहुंचती हैं, तो 7 नवंबर को केपटाउन में क्रिकेट जगत के इन दो सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वियों के बीच एक बार फिर जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी।

  • फाइनल की उम्मीद: अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती हैं, तो फैंस को एक ही टूर्नामेंट में तीन बार भारत-पाक मैच देखने का दुर्लभ मौका मिल सकता है।

पाकिस्तान के अलावा टीम इंडिया सुपर-7 में पहुंचने पर ऑस्ट्रेलिया से भी दो बार भिड़ सकती है।

भारत के ग्रुप स्टेज मैचों का शेड्यूल

  • 10 अक्टूबर 2027: भारत vs पाकिस्तान (जोहान्सबर्ग)

  • 14 अक्टूबर 2027: भारत vs अफगानिस्तान (त्श्वाने)

  • 17 अक्टूबर 2027: भारत vs क्वालीफायर टीम (ब्लूमफोंटेन)

  • 24 अक्टूबर 2027: भारत vs जिम्बाब्वे (विक्टोरिया फॉल्स)

सुपर-7 में टीम इंडिया का संभावित कार्यक्रम

अगर ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका और भारत सुपर-7 स्टेज में अपनी जगह पक्की करते हैं, तो भारत का संभावित शेड्यूल कुछ इस तरह होगा:

  • 28 अक्टूबर 2027: भारत vs ऑस्ट्रेलिया (विक्टोरिया फॉल्स)

  • 31 अक्टूबर 2027: भारत vs दक्षिण अफ्रीका (जोहान्सबर्ग)

  • 4 नवंबर 2027: भारत vs न्यूजीलैंड (पार्ल)

  • 7 नवंबर 2027: भारत vs पाकिस्तान (केपटाउन)

  • 11 नवंबर 2027: भारत vs इंग्लैंड (गक्बेरहा)

  • 14 नवंबर 2027: भारत vs श्रीलंका (डरबन)