दिल्ली से मुंबई तक करवा चौथ के चंद्रोदय में अंतर, देखें शहरवार पूरी लिस्ट

करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए साल के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण व्रतों में से एक होता है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं और रात में चांद देखने तथा अर्घ्य देने के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं। इस साल करवा चौथ (Karwa Chauth 2026) का यह पावन पर्व 29 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, इस बार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 29 अक्टूबर को रात 1 बजकर 06 मिनट से शुरू होकर रात 10 बजकर 09 मिनट तक रहेगी।
अलग-अलग भौगोलिक स्थिति के कारण देश के विभिन्न शहरों में चांद निकलने के समय में अंतर होता है। आइए आचार्य मदन मोहन के बताए गए अनुमानित समय के अनुसार जानते हैं कि प्रमुख शहरों में कल रात चांद कितने बजे नजर आएगा:
प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय (Karwa Chauth Moon Sighting Time):
-
नई दिल्ली: रात 8:17 बजे
-
मुंबई: रात 9:00 बजे
-
लखनऊ: रात 8:06 बजे
-
पटना: रात 7:52 बजे
-
कोलकाता: रात 7:47 बजे
-
चंडीगढ़: रात 8:12 बजे
-
रायपुर: रात 8:18 बजे
-
नागपुर: रात 8:29 बजे
-
भोपाल: रात 8:31 बजे
-
इंदौर: रात 8:39 बजे
-
चेन्नई: रात 8:44 बजे
-
अहमदाबाद: रात 8:52 बजे
-
बेंगलुरु: रात 8:55 बजे
(नोट: स्थानीय पंचांग और बादलों की स्थिति के कारण चंद्रोदय के समय में कुछ मिनटों का अंतर हो सकता है।)
चांद दिखने के बाद ऐसे खोलें व्रत
पारंपरिक विधि के अनुसार, चांद निकलने के बाद महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं। इसके बाद छलनी से चांद को देखकर पति का चेहरा देखती हैं। अंत में पति के हाथों से जल ग्रहण करके अपना व्रत पूरा किया जाता है। यदि मौसम खराब हो या आसमान में बादल छाए हों, तो चांद दिखने में थोड़ी देरी हो सकती है, इसलिए वास्तविक चंद्र दर्शन के बाद ही व्रत का पारण करें।

