दोस्ती से दुश्मनी तक पहुंची बात, स्काउट पर बिग बॉस का बड़ा एक्शन

कलर्स टीवी के विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में रोज नए ड्रामे और समीकरण देखने को मिल रहे हैं। जहां एक तरफ माही विज और लव गिल के बीच तनातनी चल रही है, वहीं अब घर के अंदर एक और बड़ा बखेड़ा खड़ा हो गया है। शो में अब तक बेस्ट फ्रेंड्स माने जाने वाले ‘स्काउट ओपी’ (Scout OP) और ‘यंग डीएसए’ (Young DSA) के बीच भयंकर लड़ाई हो गई है। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें बात जुबानी जंग से आगे बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गई है।
वायरल प्रोमो में दिखा धक्का-मुक्की का हाई वोल्टेज ड्रामा
कलर्स द्वारा जारी किए गए लेटेस्ट प्रोमो में स्काउट और यंग के बीच जोरदार बहस होती नजर आ रही है। धीरे-धीरे मामला इतना गरमा जाता है कि स्काउट गुस्से में आकर यंग को धक्का मार देते हैं। धक्का लगते ही यंग डीएसए आग बबूला हो जाते हैं। वीडियो में गुल्लू, यंग को पकड़कर शांत करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि बाकी घरवाले स्काउट को समझाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह प्रोमो आग की तरह फैल गया है और इन दोनों दोस्तों के बीच अचानक हुई इस हाथापाई ने फैंस को भी हैरान कर दिया है।
नियम तोड़ने पर स्काउट ओपी को मिली 4 कड़ी सजा
बिग बॉस के घर का सबसे अहम नियम है कि कोई भी कंटेस्टेंट फिजिकल फाइट (हाथापाई) नहीं कर सकता। ‘बीबी तक’ (Bigg Boss Tak) की रिपोर्ट के मुताबिक, यंग को धक्का देकर इस अहम नियम को तोड़ने पर बिग बॉस ने स्काउट ओपी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। अपकमिंग एपिसोड में बिग बॉस स्काउट को 4 बड़ी और कड़ी सजाएं सुनाते नजर आएंगे:
-
पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट: स्काउट को शो के पूरे सीजन के लिए घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया गया है।
-
कैप्टेंसी की रेस से बाहर: उन्हें अब पूरे सीजन में घर का कैप्टन बनने का मौका नहीं मिलेगा।
-
स्पेशल पावर से महरूम: बिग बॉस द्वारा दी जाने वाली कोई भी ‘स्पेशल पावर’ अब स्काउट को नहीं मिलेगी।
-
कभी भी इविक्शन का खतरा: बिग बॉस उन्हें उनके इस व्यवहार के चलते कभी भी घर से बेघर (एविक्ट) कर सकते हैं।
घर के सभी सदस्य नॉमिनेटेड (कैप्टन को छोड़कर)
गौरतलब है कि इस हफ्ते घर में नॉमिनेशन की तलवार लगभग सभी पर लटकी हुई है। मौजूदा कैप्टन अरिश्फा खान को छोड़कर घर के सभी कंटेस्टेंट्स बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं। चूंकि पिछले ‘वीकेंड का वार’ में किसी भी कंटेस्टेंट का इविक्शन नहीं हुआ था, इसलिए इस बार अपकमिंग ‘वीकेंड का वार’ में किसी एक सदस्य का बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने का सपना टूटना लगभग तय माना जा रहा है।

