Bigg Boss 20: होगा ग्रैंड प्रीमियर, तथास्तु का खेल, ये 18 चेहरे मचाएंगे धमाल

big boss
Saima Siddiqui
Saima Siddiqui

टेलीविजन के सबसे बड़े और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) के फैंस का लंबा इंतजार आज यानी 6 सितंबर को खत्म होने जा रहा है। सलमान खान का यह बहुचर्चित शो अपने 20वें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर वापसी कर रहा है। ‘बिग बॉस 20’ की थीम से लेकर कंटेस्टेंट्स और घर के शानदार डिजाइन तक, इस बार काफी कुछ नया और रोमांचक देखने को मिलने वाला है। आइए आपको शो से जुड़ी सभी अहम डिटेल्स बताते हैं।

थीम: ‘तथास्तु’ और वरदान का नया नियम

इस बार शो की थीम काफी दिलचस्प रखी गई है, जिसका नाम ‘तथास्तु’ है। सलमान खान प्रोमो में पहले ही हिंट दे चुके हैं कि इस सीजन में कंटेस्टेंट्स को एक विशेष ‘वरदान’ मिलेगा। सीजन 20 का सबसे बड़ा और नया नियम यह है कि शो से एलिमिनेट (बाहर) होने वाले कंटेस्टेंट को एक जीवनदान दिया जा सकता है। यानी, अगर कोई खिलाड़ी आउट होता है, तो उसे ‘वरदान’ के जरिए शो में दोबारा वापसी का मौका मिल सकेगा।

‘बिग बॉस’ का कलरफुल घर और ‘रूम नंबर 20’ का सस्पेंस

इस सीजन में ‘बिग बॉस’ के घर को बेहद कलरफुल और नेचुरल इंटीरियर के साथ डिजाइन किया गया है।

  • गार्डन एरिया में एक विशाल पेड़ पर सांप की इमेज लिपटी हुई दिखाई देगी।

  • स्विमिंग पूल को एक शार्क की शेप दी गई है।

  • बेडरूम की दीवारें काफी रंग-बिरंगी और आकर्षक हैं। सबसे खास बात यह है कि घर के अंदर एक ‘रूम नंबर 20’ भी बनाया गया है। यह एक सीक्रेट रूम होगा, जिसके असली रहस्य से पर्दा शो शुरू होने के बाद ही उठेगा।

क्या होगी ‘बिग बॉस 20’ की प्राइज मनी?

पिछले सीजन्स की तरह इस बार भी शो की शुरुआती प्राइज मनी 50 लाख रुपये रखी गई है। हालांकि, ‘बिग बॉस’ के इतिहास में टास्क और गेम के दौरान प्राइज मनी अक्सर घटती-बढ़ती रहती है। गौरतलब है कि सीजन 19 के विनर गौरव खन्ना को 50 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली थी। यह देखना दिलचस्प होगा कि सीजन 20 का विनर कितनी रकम अपने साथ लेकर जाता है।

होस्ट: एक बार फिर ‘वीकेंड का वार’ में क्लास लगाएंगे सलमान

बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान हमेशा की तरह इस बार भी शो के होस्ट के रूप में वापसी कर रहे हैं और उन्होंने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है। हालांकि उनका लुक इस बार थोड़ा अलग होगा, लेकिन ‘वीकेंड का वार’ में कंटेस्टेंट्स की गलतियों पर क्लास लगाने और उन्हें उनके गेम का आईना दिखाने का सलमान का अंदाज वही पुराना और कड़क रहने वाला है।

‘बिग बॉस 20’ के 18 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

इस सीजन में छोटे पर्दे, फिल्मों, सोशल मीडिया और अन्य क्षेत्रों से जुड़े 18 चर्चित चेहरे बतौर कंटेस्टेंट घर में एंट्री लेने जा रहे हैं। सामने आई लिस्ट के मुताबिक इस बार घर में नजर आएंगे:

  • आम्रपाली दुबे (भोजपुरी एक्ट्रेस)

  • माही विज

  • अमन गांधी

  • मैरी कॉम (चैंपियन बॉक्सर)

  • काजी तौकीर

  • कुशल तंवर (गुल्लू)

  • अरिश्फा खान

  • आसिफ खान

  • ईशा रिखी

  • रोहेद खान

  • कनिका मान

  • फैजल खान

  • रैपर यूंग डीएसए (Yung DSA)

  • रिया आहिर

  • खुशी दुबे

  • उदिति सिंह

  • रीति तिवारी

  • लव गिल