खबरें वही, अंदाज नया: News Republic पर नवल कान्त का AmaJaneDo

_sLQLZ7K_400x400
साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

खबरें तो बहुत जगह मिलती हैं, लेकिन खबरों पर मुस्कुराने, सवाल उठाने और सत्ता से लेकर सिस्टम तक सबकी थोड़ी-सी खबर लेने का अंदाज अलग होना चाहिए।

इसी सोच के साथ News Republic एक नई और खास शुरुआत करने जा रहा है। वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और व्यंग्यकार नवल कान्त सिन्हा के साथ अब शुरू होगा AmaJaneDo।

नवल कान्त सिन्हा पत्रकारिता की दुनिया में अपनी बेबाक शैली, हास्य और व्यंग्य के लिए जाने जाते हैं। उनका अंदाज साफ है, बात सीधी है और निशाना किसी एक खेमे तक सीमित नहीं।

इत्ती सी हंसी, उत्ता सा मजाक और थोड़ी सी खबरें।

AmaJaneDo में खबरें होंगी, लेकिन खबरों के साथ नजरिया भी होगा। राजनीति होगी तो उसके रंग भी होंगे, सिस्टम होगा तो उसकी कमजोरियां भी सामने आएंगी और समाज की तस्वीर होगी तो उसमें छिपे हास्यास्पद पहलुओं पर भी नजर जाएगी।

यह मंच किसी संस्थान, विचारधारा या रिश्ते के पक्ष में नहीं होगा। न संस्थान का लिहाज, न संबंधों का दबाव।

बस खबर को देखने का एक अलग चश्मा होगा और सवाल वही होंगे जो कभी-कभी गंभीर बहसों के बीच दब जाते हैं।

सबके मजे होंगे!

AmaJaneDo का सबसे दिलचस्प हिस्सा यही है कि यहां कोई भी स्थायी VIP नहीं होगा। सत्ता हो, विपक्ष हो, अफसरशाही हो, मीडिया हो, सोशल मीडिया हो या आम जिंदगी के किरदार…

जहां बात मिलेगी, वहां व्यंग्य भी मिलेगा। 😜

News Republic के साथ इस नई शुरुआत का मकसद सिर्फ हंसाना नहीं, बल्कि हंसते-हंसते सोचने पर मजबूर करना भी है।

क्योंकि लोकतंत्र में सवाल जरूरी हैं और कभी-कभी सवाल पूछने का सबसे असरदार तरीका एक हल्की मुस्कान भी हो सकता है।

तो तैयार रहिए…खबरें अपनी जगह रहेंगी, लेकिन अब उन पर नवल कान्त सिन्हा की नजर भी होगी।

आ रहा है AmaJaneDo News Republic पर।

इत्ती सी हंसी। उत्ता सा मजाक। और थोड़ी सी खबरें। 😜