100 एकड़ में बनेगा CNH का ट्रैक्टर प्लांट, 2028 से शुरू होगा पहला चरण

yogi-1754290502
अजमल शाह
अजमल शाह

यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यीडा) क्षेत्र में 1,219 करोड़ रुपये की लागत से लगाए जा रहे सीएनएच (CNH) ट्रैक्टर विनिर्माण संयंत्र के भूमि पूजन के अवसर पर कंपनी के इंडिया रीजन के प्रेसिडेंट नरेंद्र मित्तल ने उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश के अनुकूल माहौल की भरपूर सराहना की है। उन्होंने इसका पूरा श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रदेश सरकार की प्रगतिशील नीतियों को दिया है।

कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र मित्तल ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रोत्साहन, सहयोग और औद्योगिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता ने उत्तर प्रदेश में निवेश, नवाचार और औद्योगिक विस्तार की नई संभावनाओं को जन्म दिया है।

उद्योगों के विकास में सरकार का निरंतर सहयोग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नरेंद्र मित्तल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के निरंतर सहयोग और सीएनएच पर जताए गए विश्वास ने इस बड़े निवेश को जमीन पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में उद्योगों के विकास के लिए एक सकारात्मक और अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप आज पूरा उद्योग जगत उत्तर प्रदेश को निवेश के एक प्रमुख गंतव्य के रूप में देख रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सीएनएच का यह निवेश केवल एक विनिर्माण संयंत्र की स्थापना तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके व्यापक आर्थिक और औद्योगिक प्रभाव देखने को मिलेंगे। इस प्लांट के शुरू होने से प्रदेश में नए अवसरों का सृजन होगा, मजबूत औद्योगिक इकोसिस्टम तैयार होगा और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। साथ ही, यह पहल उत्तर प्रदेश और देश की आर्थिक प्रगति में भी अहम योगदान देगी।

उत्तर प्रदेश के साथ साझेदारी बेहद महत्वपूर्ण

नरेंद्र मित्तल ने कहा कि सीएनएच के लिए उत्तर प्रदेश के साथ यह साझेदारी बेहद खास और महत्वपूर्ण है। कंपनी प्रदेश के औद्योगिक विकास में एक सक्रिय भागीदार बनकर सशक्त और समृद्ध भविष्य के निर्माण में योगदान देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य में विकसित हो रहे आधुनिक औद्योगिक परिवेश की सराहना करते हुए इस साझेदारी को प्रगति की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।