UAE में 5 दिन की छुट्टी का ऐलान, 55वें ईद अल एतिहाद पर मिलेगा लंबा ब्रेक

uae
अजमल शाह
अजमल शाह

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) सरकार ने देश के 55वें राष्ट्रीय दिवस यानी ‘ईद अल एतिहाद’ (Eid Al Etihad) के अवसर पर संघीय सरकार के कर्मचारियों के लिए तीन दिन की आधिकारिक छुट्टी की घोषणा की है। इसके साथ ही वीकेंड मिलकर कर्मचारियों को कुल पांच दिन की लंबी छुट्टी मिलेगी।

UAE गवर्नमेंट मीडिया ऑफिस द्वारा जारी घोषणा के मुताबिक, आधिकारिक अवकाश बुधवार, 2 दिसंबर से शुक्रवार, 4 दिसंबर 2026 तक रहेगा।

5 दिन का मिलेगा लंबा ब्रेक

सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली यह छुट्टी वीकेंड के साथ जुड़कर पांच दिन के लंबे ब्रेक में बदल जाएगी। बुधवार से शुक्रवार तक की छुट्टियों के बाद शनिवार और रविवार का नियमित साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

मीडिया ऑफिस के अनुसार, संघीय सरकार के सभी कर्मचारी शनिवार-रविवार के नियमित वीकेंड के बाद सोमवार, 7 दिसंबर 2026 को अपने काम पर वापस लौटेंगे।

राष्ट्र स्थापना की 55वीं वर्षगांठ

यह पांच दिन का अवकाश 2 दिसंबर 1971 को यूएई की स्थापना के ऐतिहासिक दिन की याद में होने वाले देशव्यापी जश्न और आयोजनों के साथ मेल खाएगा। देश भर में इस राष्ट्रीय पर्व को लेकर विशेष तैयारियां और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें सरकारी और निजी क्षेत्र के नागरिक व निवासी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।