इंसान सस्ता, भैंसा 35 लाख का! राजा को ढूंढने वाले को मिलेगा 1 लाख कैश

naval bhaiya
नवल कान्त सिन्हा
नवल कान्त सिन्हा

पंजाब के कपूरथला जिले के काला संघियां इलाके में राजा नाम का मशहूर भैंसा चोरी हो गया है। मालिक कमलजीत सिंह के मुताबिक, राजा की कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी गई थी। भैंसा चोरी होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराने के साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि राजा को खोजने में मदद करने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये नकद इनाम दिया जाएगा।