इनकी हर चाल से वाकिफ हूं, राहुल के बयान में PM और RSS के लिए संदेश?

rahul
Saima Siddiqui
Saima Siddiqui

 लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि वह पिछले एक दशक से अधिक समय से प्रधानमंत्री मोदी, आरएसएस और उनसे जुड़े संगठनों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने जोर देकर कहा कि लंबे राजनीतिक टकराव के कारण वह अपने विरोधियों की हर रणनीति और कार्यशैली को गहराई से पहचानते हैं।

‘विरोधियों को अंदर तक समझता हूं’

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में राहुल गांधी ने अपने राजनीतिक संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि एक प्रतिद्वंद्वी के तौर पर वह सामने वाले खेमे की हर बारीक बात से वाकिफ हैं। उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी, RSS और इनसे जुड़े लोगों के खिलाफ एक दशक से भी ज्यादा समय से लड़ रहा हूं। मैं अपने विरोधियों को उतनी अच्छी तरह समझता हूं, जितना कोई भी अपने प्रतिद्वंद्वी को समझता है।”

‘इनकी हर चाल से वाकिफ हूं’

राहुल गांधी ने दावा किया कि इतने वर्षों के सीधे मुकाबले के चलते वह उनकी रणनीतियों के हर पहलू को समझ चुके हैं। नेता प्रतिपक्ष ने अपनी बात रखते हुए कहा, “मैं इन्हें अंदर तक जानता हूँ, इनकी हर चाल से वाकिफ हूं।” वीडियो के जरिए राहुल गांधी ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि केंद्र सरकार और संघ परिवार की नीतियों और राजनीतिक कदमों के खिलाफ उनका रुख आने वाले दिनों में भी पूरी तरह आक्रामक बना रहेगा।