दोषी साबित हुए मुस्कान-साहिल, अब सबसे बड़ा सवाल: कितनी होगी सजा?

muskan
साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए बहुचर्चित ‘नीले ड्रम हत्याकांड’ (Neela Drum Case) मामले में अदालत ने अपना अहम फैसला सुना दिया है। मेरठ की एक स्थानीय अदालत ने मुख्य आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को हत्या का दोषी करार दिया है। हालांकि, कोर्ट ने अभी सजा का ऐलान नहीं किया है। दोषियों को कितनी सजा मिलेगी, इसकी तारीख का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।

वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े आरोपी, जज ने पूछे अहम सवाल

अदालत में सुनवाई के दौरान सुरक्षा कारणों से दोनों आरोपी, मुस्कान और साहिल, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। अदालत का माहौल उस वक्त गंभीर हो गया जब जज ने फैसला सुनाने से ठीक पहले मुस्कान से सीधे सवाल किए।

जज ने मुस्कान से पूछा, “आज फैसले का दिन आ गया है। मुस्कान क्या लग रहा है? हमने जो करना है कर दिया। आज सजा नहीं सुनानी है, क्या लगता है?”

‘अपराध समाज में डर का माहौल बनाता है’

जज ने समाज पर अपराध के प्रभाव को रेखांकित करते हुए सख्त टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इस तरह के जघन्य अपराध समाज में डर और खौफ का माहौल पैदा करते हैं। इसके बाद जज ने फिर से मुस्कान की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि “सजा क्या देनी है, यह आप बताएंगी।”

इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी, जब एक नीले रंग के ड्रम में शव बरामद हुआ था। अब दोनों आरोपियों के दोषी साबित होने के बाद सभी की नजरें अदालत द्वारा सुनाई जाने वाली सजा पर टिकी हैं।