Bigg Boss 20: काजी तौकीर बने पहले हफ्ते के ‘बॉस’, सलमान भी हुए दीवाने

big boss
साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के पहले ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सिंगर काजी तौकीर पूरी तरह से छाए रहे। अपने टैलेंट और मनोरंजन के दम पर काजी ने न सिर्फ दर्शकों और घरवालों का, बल्कि शो के होस्ट सलमान खान का भी दिल जीत लिया है।

काजी तौकीर को मिला ‘बॉस’ का टैग

वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने घरवालों को एक खास टास्क दिया था, जिसमें उन्हें घर के सबसे मजबूत सदस्य को ‘बॉस’ और सबसे कमजोर सदस्य को ‘लॉस’ का टैग देना था। घर के अधिकांश सदस्यों ने सर्वसम्मति से काजी तौकीर को ‘बॉस’ चुना। सलमान खान ने भी घरवालों के फैसले से सहमति जताते हुए माना कि काजी फिलहाल घर के सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट हैं।

‘आई एम अ रॉकस्टार बेबी’ का क्रेज

शो के पहले ही दिन से काजी का डायलॉग ‘आई एम अ रॉकस्टार बेबी’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसका क्रेज ऐसा है कि वीकेंड का वार में सलमान खान ने सभी घरवालों से काजी के इस सिग्नेचर डायलॉग को बोलने और उनके डांस स्टेप्स को दोहराने के लिए कहा।

इस हफ्ते नहीं होगा कोई एविक्शन

पहले हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 4 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड थे, जिनमें कनिका मान, लव गिल, अरिश्फा खान और उदिति सिंह के नाम शामिल थे। हालांकि, मेकर्स ने इस हफ्ते किसी भी सदस्य को बाहर न करने का फैसला किया है, यानी पहले हफ्ते कोई एविक्शन नहीं होगा। नए प्रोमो के मुताबिक, आगामी एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स सलमान खान के साथ मस्ती करते दिखेंगे, जहां माही विज और आम्रपाली दुबे कनिका मान की मिमिक्री करते हुए नजर आएंगी।