बिग बॉस 20: ‘वीकेंड का वार’ में कनिका मान पर फिदा हुए गुल्लू

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का आगामी ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है। शो के सामने आए नए प्रोमो में कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू और एक्ट्रेस कनिका मान के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। शो के होस्ट सलमान खान के कहने पर गुल्लू ने जिस अंदाज में कनिका को प्रपोज किया और दोनों ने साथ में डांस किया, उसने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है।
अंग्रेजी में प्रपोजल और जिम की मस्ती
सामने आए प्रोमो में सलमान खान के निर्देश पर गुल्लू अंग्रेजी में कनिका मान से कहते नजर आते हैं, ‘मुझे तुम सुंदर लगी, तुम्हारी लंबाई मुझे पसंद है।’ इसके बाद वह कनिका के जिम करने के स्टाइल की नकल उतारते हुए भी दिखते हैं। बातचीत के इस दौर के बाद दोनों के बीच ‘इश्क वाला लव’ गाने पर एक रोमांटिक डांस सीक्वेंस भी दिखाया गया है। फैंस को दोनों की यह बॉन्डिंग और मस्ती काफी पसंद आ रही है।
इस छोटे से प्रोमो ने दोनों के बीच चल रही नजदीकियों और लव एंगल की चर्चाओं को फिर से हवा दे दी है। हालांकि, बातचीत का पूरा संदर्भ साफ न होने के कारण इसे सीधे तौर पर फाइनल प्रपोजल नहीं कहा जा सकता, लेकिन इसने दर्शकों की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है।
पहले भी चर्चा में रही है दोनों की फ्लर्टिंग
यह पहला मौका नहीं है जब गुल्लू और कनिका की बातचीत चर्चा का विषय बनी हो। इससे पहले भी शो के अंदर दोनों के बीच फ्लर्टिंग भरे अंदाज देखने को मिले थे। एक बातचीत के दौरान जब गुल्लू ने कनिका से फ्लर्ट करने की कोशिश की थी, तब कनिका ने मजाकिया लहजे में कहा था, ‘ठीक है, टाइम मिलेगा तो मिल लेंगे।’ इसके बाद गुल्लू द्वारा कनिका के मैनेजर को लेकर किए गए सवाल पर भी काफी बातचीत हुई थी।
ज्यों-ज्यों शो आगे बढ़ रहा है, सोशल मीडिया पर दोनों की केमिस्ट्री को लेकर फैंस की राय बंटी हुई नजर आ रही है। कुछ दर्शकों को दोनों की यह खट्टी-मीठी नोकझोक पसंद आ रही है, तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स कनिका को लव एंगल से दूर रहकर अपने गेम पर फोकस करने की सलाह दे रहे हैं।
टीबी पर आने से पहले रोडीज का हिस्सा रहे गुल्लू (कुशल तंवर)—जो एल्विश यादव की गैंग में अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते थे—अब बिग बॉस के घर में अपनी हरकतों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। ‘वीकेंड का वार’ में इस जोड़ी का यह नया रंग क्या मोड़ लेता है, यह आने वाले एपिसोड में ही साफ होगा।
