बिग बॉस 20: कनिका मान पर यंग डीएसए के भद्दे कमेंट से मचा बवाल

big boss
शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

वीकेंड का वार नजदीक आते-आते बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के घर का माहौल पूरी तरह से गरमा गया है। शो की शुरुआत भले ही धीमी रही हो, लेकिन अब यह सीजन पूरी रफ्तार पकड़ चुका है। लेटेस्ट एपिसोड में घर के अंदर कई मोर्चों पर घमासान देखने को मिला, जिसमें सबसे बड़ी हाइलाइट कनिका मान और यंग डीएसए के बीच हुई भयंकर लड़ाई रही। इस झगड़े के बीच यंग की तरफ से कनिका के लिए कई भद्दे कमेंट्स किए गए, जिससे घर का माहौल और ज्यादा खराब हो गया।

कनिका मान और यंग डीएसए के बीच कैसे शुरू हुई लड़ाई?

कनिका और यंग के बीच विवाद की शुरुआत घर के काम को लेकर हुई, जो देखते ही देखते व्यक्तिगत हमलों में बदल गई। मामला तब गरमा गया जब वॉशरूम के पास यंग ने गुल्लू और कनिका की बढ़ती नजदीकियों को लेकर एक विवादित टिप्पणी की।

  • नहाते टाइम बुलाने का तंज: कनिका ने घर का काम करने से इनकार करते हुए यंग की कप्तानी पर तंज कसा था और खाना बनाने में मदद मांगी थी। इसके जवाब में यंग ने पलटवार करते हुए कहा, “नहाते टाइम भी बुला लो।” यंग के इस भद्दे जवाब पर घर में बड़ा बवाल मच गया। कई घरवालों ने कनिका का साथ देते हुए यंग की कप्तानी और उनकी मानसिकता पर सवाल खड़े किए।

अमन गांधी और आसिफ खान के बीच भी बहस

कनिका और यंग की लड़ाई के बीच टीवी एक्टर्स को लेकर भी निशाना साधा गया। जब यंग ने टीवी एक्टर्स पर टिप्पणी की, तो अमन गांधी ने उन्हें टोका। इसके बाद अमन गांधी और आसिफ खान के बीच भी जुबानी जंग शुरू हो गई। बात क्लास और लोकल ट्रेन में सफर करने जैसे व्यक्तिगत तंज तक पहुंच गई।

माही विज-आम्रपाली दुबे में झगड़ा, आम्रपाली ने मांगी माफी

दूसरी तरफ, घर की दो मजबूत कंटेस्टेंट माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच भी तीखी नोकझोंक हुई। आम्रपाली ने उदिति सिंह के खाना बनाने के तरीके को लेकर मजाक किया था, जिस पर माही भड़क गईं। हालांकि, बाद में आम्रपाली ने अपनी गलती मानते हुए उदिति से माफी मांग ली।

बिग बॉस की सजा: 30% राशन कटा

घर में नियम टूटने का सिलसिला लगातार जारी है। कैप्टन होने के बावजूद यंग खुद दिन के समय सोते हुए पकड़े गए, जो बिग बॉस के घर का एक बड़ा नियम तोड़ना है। इससे नाराज बिग बॉस ने सभी घरवालों को लिविंग एरिया में बुलाकर कड़ी फटकार लगाई और सजा के तौर पर उनके राशन में 30% की कटौती कर दी। इस फैसले के बाद सभी घरवाले कैप्टन यंग पर अपना गुस्सा उतारते नजर आए।

अब देखना दिलचस्प होगा कि पहले ‘वीकेंड का वार’ में सल