Satya Niketan Building Collapse: हरिराम गिरफ्तार, 5 अधिकारी सस्पेंड

Satya-Niketan.jpg-1
शकील अहमद सैफी
शकील अहमद सैफी

दिल्ली के चर्चित सत्य निकेतन इमारत ढहने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और बिल्डिंग के मालिक हरि राम बंसल को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही फरार चल रहे बंसल को दिल्ली पुलिस की टीम ने राजस्थान के भिवाड़ी से धर दबोचा। पुलिस अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ला रही है। इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है, जबकि 12 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है।

दिल्ली पुलिस की 10 टीमों ने की छापेमारी

हादसे के तुरंत बाद आरोपी हरि राम बंसल गुरुग्राम स्थित अपने घर से फरार हो गया था। उसे पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने एडीसीपी (Additional DCP) रैंक के अधिकारियों के नेतृत्व में 10 विशेष टीमों का गठन किया था। स्थानीय पुलिस, स्पेशल स्टाफ और अन्य ऑपरेशनल यूनिट्स की इन टीमों ने दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की, जिसके बाद आखिरकार आरोपी को भिवाड़ी से दबोच लिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही से जुड़ी गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।

MCD का बड़ा एक्शन: 5 अधिकारी सस्पेंड

इस बीच, प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली नगर निगम (MCD) ने भारी लापरवाही बरतने के आरोप में अपने साउथ जोन के पांच अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। निलंबित किए गए अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं:

  • राकेश कुमार – डिप्टी कमिश्नर (साउथ जोन)

  • रणवीर सिंह – एसई (SE, साउथ जोन)

  • ललित कुमार गोयल – ईई (EE – बिल्डिंग, साउथ जोन)

  • सुनील चौहान – एई (AE – बिल्डिंग, साउथ जोन)

  • आशीष कुमार – जूनियर इंजीनियर (JE – बिल्डिंग)

प्रशासन और पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि अवैध निर्माण या कमजोर ढांचे के बावजूद इस इमारत में गतिविधियां कैसे संचालित हो रही थीं और जिम्मेदार विभागों ने समय रहते इस पर ध्यान क्यों नहीं दिया।