सावन के अंतिम सोमवार पर धनंजय और अजमल ने कराया भंडारा

लखनऊ: सावन मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर फिल्म निर्देशक धनंजय प्रताप सिंह ने अपनी आगामी फिल्म के मुख्य अभिनेता मो. अजमल ‘अज्जू’ और फिल्म यूनिट के साथ कुड़ियाघाट स्थित प्रसिद्ध 11 घंटे वाले हनुमान जी मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया। आयोजन में मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई। निर्देशक धनंजय प्रताप सिंह और अभिनेता मो. अजमल ‘अज्जू’ ने हनुमान जी के दरबार में माथा टेका। इसके बाद उन्होंने भगवान शंकर के सामने भी पूजा की और फिल्म की सफलता तथा क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ भंडारा
पूजा-अर्चना के बाद विधिवत रूप से भंडारे की शुरुआत की गई। मंदिर परिसर में पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। लोग कतार में पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण करते नजर आए।
‘जय बजरंगबली’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
स्थानीय लोगों ने संभाली व्यवस्था
भंडारे के आयोजन में पम्मी गुरु, करण तिवारी, कार्तिक साहू, रामप्रीत शर्मा, ऋषु रावत, राजु, अविनाश, मेहनाज और समाजसेवक रहीम सहित कई लोगों ने सहयोग किया।
