बृजभूषण शरण सिंह का मदरसा छात्रों ने किया स्वागत, लगाए ‘शेर आया’ के नारे

लखनऊ: गोंडा सदर में पूर्व सांसद और BJP नेता बृजभूषण शरण सिंह के स्वागत का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ मदरसा छात्र उनके काफिले के पहुंचने पर फूलों की माला पहनाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान ‘शेर आया’ के नारे भी सुनाई देते हैं। बृजभूषण ने वीडियो अपने X अकाउंट पर शेयर किया है।
बृजभूषण ने X पर जताया आभार
बृजभूषण शरण सिंह ने वीडियो साझा करते हुए लिखा कि गोंडा सदर में अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों की ओर से किए गए स्वागत से वह अभिभूत हैं। उन्होंने बच्चों के स्नेह, अपनापन और आशीर्वाद को अपने लिए अमूल्य बताया।
वीडियो में काफिला पहुंचने के बाद कई बच्चे बृजभूषण के पास आते हैं और उन्हें माला पहनाते हैं। कुछ बच्चे उनसे हाथ मिलाते भी दिखाई देते हैं, जबकि बृजभूषण हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार करते हैं।
स्वागत के दौरान लगे ‘शेर आया’ के नारे
स्वागत के दौरान कुछ छात्रों को ‘शेर आया’ के नारे लगाते सुना जा सकता है। वीडियो में बड़ी संख्या में बच्चे बृजभूषण के आसपास दिखाई देते हैं।
बृजभूषण शरण सिंह कैसरगंज लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं।
