रकुल प्रीत, वासु और Panorama से जुड़े ठिकानों पर क्यों हुई IT की कार्रवाई

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में इनकम टैक्स (Income Tax) डिपार्टमेंट ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े नामों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों के मुताबिक, विभाग ने एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज से जुड़ी कुल 12 जगहों पर छापेमारी की है।
क्या है छापेमारी की असली वजह?
इनकम टैक्स विभाग की यह कार्रवाई फिल्म प्रोजेक्ट्स को फंड देने के नाम पर कथित तौर पर विदेश में अवैध रूप से पैसा भेजने (विदेशी फंडिंग/हवाला) के शक में की जा रही है।
मुंबई इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कई टीमें फिलहाल इन 12 अलग-अलग लोकेशंस पर मौजूद हैं। अधिकारी बॉलीवुड हस्तियों और प्रोडक्शन हाउस के कागजात, वित्तीय रिकॉर्ड (Financial Records) और विदेशी लेन-देन से जुड़ी अहम जानकारियों की बारीकी से जांच-पड़ताल कर रहे हैं।

