पवन सिंह ने नीलम को याद कर कहा- ‘जिंदगी की देवी’, फिर ज्योति की पोस्ट!

नई दिल्ली: भोजपुरी स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के नए प्रोमो में वह अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह को याद करते हुए भावुक नजर आए। नीलम की तस्वीर के सामने आरती उतारते हुए पवन ने उन्हें अपनी जिंदगी की देवी बताया और कहा कि वह हमेशा उनके दिल में रहेंगी।
इसी बीच उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह की एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने भी लोगों का ध्यान खींचा। ज्योति ने एक पोस्ट रीशेयर किया, जिसमें प्यार, रिश्ते और अपनी जगह खो देने के दर्द की बात कही गई थी।
ज्योति सिंह की भावुक पोस्ट में क्या लिखा?
ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें लिखा था कि अगर किस्मत उन्हें फिर कभी एक ही कहानी में लिखे, तो इस बार उनका नाम उस कहानी से मिटा दिया जाए।
पोस्ट में रिश्ते के उस दर्द का जिक्र था, जिसमें किसी के साथ रहते हुए भी अपनी जगह तलाशनी पड़ती है। इसमें यह भी कहा गया कि अगर प्यार निभा नहीं सकते तो किसी की जिंदगी मत चुनो और अगर निभा सकते हो तो इस बार उन्हें मत चुनना।
पोस्ट के अंत में लिखा था कि वह दुआ बनकर रह लेंगी, लेकिन किसी की कहानी नहीं बनना चाहतीं। ज्योति ने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया। हालांकि, इसे पवन सिंह के शो में पहली पत्नी नीलम को याद करने वाले वीडियो के बाद शेयर किया गया, इसलिए सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई।
शादी के तीन महीने बाद हुई नीलम की मौत
पवन सिंह और नीलम सिंह की शादी 2014 में हुई थी। शादी के करीब तीन महीने बाद 8 मार्च 2015 को नीलम की मुंबई स्थित फ्लैट में मौत हो गई थी। उनकी मौत के मामले को लेकर उस समय परिवार की ओर से पवन के काम में व्यस्त रहने और नीलम के परेशान रहने की बात कही गई थी।
2018 में ज्योति सिंह से हुई दूसरी शादी
नीलम की मौत के करीब चार साल बाद पवन सिंह ने 6 मार्च 2018 को ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी। शादी उत्तर प्रदेश के बलिया में हुई थी।
कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरें सामने आईं। 2022 में ज्योति सिंह ने तलाक की अर्जी दाखिल की थी। उन्होंने पवन सिंह पर मारपीट और जबरन गर्भपात समेत कई आरोप लगाए थे।
बाद में कोर्ट में काउंसलिंग के बाद दोनों के बीच सुलह की खबरें सामने आईं।
