‘रामायण’ के सामने सूर्या की ‘सीन’ ने भी दिखाया दम, शानदार ओपनिंग

कॉलीवुड सुपरस्टार सूर्या (Suriya) इन दिनों अपनी नई रिलीज फिल्म ‘सीन’ (Scene) को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। जीतू माधवन के निर्देशन में बनी यह क्राइम मिस्ट्री ड्रामा फिल्म रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। सिनेमाघरों में ‘जेलर 2’ (Jailer 2) और ‘रामायण’ (Ramayana) जैसी बड़ी फिल्मों की आंधी के बीच भी ‘सीन’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ (Word of Mouth) काफी स्ट्रॉन्ग रहा है, जिसका सीधा फायदा इसे पहले दिन की शानदार कमाई के रूप में मिला है।
‘सीन’ का ओपनिंग डे कलेक्शन (Scene Day 1 Box Office Collection)
तमिल सुपरस्टार सूर्या की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन शानदार ओपनिंग की है। एंटरटेनमेंट वेबसाइट ‘कोईमोई’ (Koimoi) के आंकड़ों के अनुसार, ‘सीन’ ने ओपनिंग डे पर ही डबल डिजिट में कलेक्शन करते हुए 2026 में कॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बनने का खिताब अपने नाम कर लिया है।
-
इंडिया नेट कलेक्शन: 19.15 करोड़ रुपये
-
इंडिया ग्रॉस कलेक्शन: 22.6 करोड़ रुपये
-
ओवरसीज कलेक्शन: 12 करोड़ रुपये
-
वर्ल्डवाइड ग्रॉस: 34.6 करोड़ रुपये
सूर्या के करियर की तीसरी बिगेस्ट ओपनर बनी ‘सीन’
‘कोईमोई’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सीन’ ने सूर्या की ही पिछली रिलीज फिल्मों ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ और इस साल की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म ‘करुप्पु’ का ओपनिंग डे रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
सूर्या की टॉप 5 बिगेस्ट ओपनिंग फिल्में (इंडिया नेट):
-
कंगुवा (Kanguva): 24 करोड़
-
रेट्रो (Retro): 19.25 करोड़
-
सीन (Scene): 19.15 करोड़
-
करुप्पु (Karuppu): 15.5 करोड़
-
विश्वनाथ एंड सन्स: 15.15 करोड़
2026 की तीसरी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर
सूर्या की इस फिल्म ने कॉलीवुड के भी कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। ‘सीन’ ने इस साल रिलीज हुई 7 बड़ी तमिल फिल्मों के पहले दिन की कमाई के रिकॉर्ड को पछाड़ दिया है और 2026 की टॉप 3 बिगेस्ट ओपनर लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर ली है।
2026 की टॉप 10 कॉलीवुड ओपनिंग फिल्में (नेट कलेक्शन):
-
जेलर 2 (Jailer 2): 59.7 करोड़
-
जना नायकन (Jana Nayakan): 42.7 करोड़
-
सीन (Scene): 19.15 करोड़
-
करुप्पु (Karuppu): 15.5 करोड़
-
विश्वनाथ एंड सन्स: 15.15 करोड़
-
पराशक्ति (Parashakti): 12.35 करोड़
-
लव इंश्योरेंस कंपनी (LIC): 6.85 करोड़
-
कारा (Kaara): 6.2 करोड़
-
मंदादि (Mandadi): 4.85 करोड़
-
सरदार 2 (Sardar 2): 4.5 करोड़
क्या है फिल्म ‘सीन’ की कहानी?
जीतू माधवन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सीन’ एक इंटेंस क्राइम मिस्ट्री ड्रामा है। इसमें सूर्या ने क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर ‘इनबरज’ (Inbaraj) का दमदार किरदार निभाया है। कहानी में इनबरज अपनी नौकरी से इस्तीफा देना चाहता है, लेकिन टीम का बेस्ट ऑफिसर होने के कारण उसका सीनियर उसे इसकी इजाजत नहीं देता। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब इनबरज द्वारा की गई एक पुरानी जांच पर गंभीर सवाल उठने लगते हैं, जिससे एक बड़ा रहस्य गहराने लगता है।

