Asian Games 2026: सात्विक-चिराग को बड़ा झटका, पहले राउंड में हारे

satvik
साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में शानदार प्रदर्शन कर रहे भारतीय दल को बैडमिंटन से एक निराशाजनक खबर मिली है। गोल्ड मेडल की सबसे मजबूत उम्मीद माने जा रहे डिफेंडिंग चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (Satwiksairaj Rankireddy) और चिराग शेट्टी (Chirag Shetty) की जोड़ी पहले ही राउंड में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। थाईलैंड की जोड़ी ने बड़ा उलटफेर करते हुए भारतीय स्टार्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

थाईलैंड की जोड़ी ने किया बड़ा उलटफेर

भारत के स्टार शटलर्स को थाईलैंड के पक्कापोन टीरारातसाकुल और पीराचाई सुकफुन की जोड़ी ने मात दी। इस मुकाबले में सात्विक और चिराग बिल्कुल भी अपनी चिर-परिचित लय में नजर नहीं आए और उन्हें एक अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा।

पहले गेम के बाद हाथ से फिसला मैच

भारतीय जोड़ी ने मैच के पहले गेम में अपना दम दिखाया और अच्छी शुरुआत की। लेकिन इसके बाद मुकाबला पूरी तरह से उनके हाथ से निकल गया। थाईलैंड के पक्कापोन और पीराचाई ने कोर्ट पर शानदार वापसी की और भारतीय खिलाड़ियों को दबाव में ला दिया। थाईलैंड की जोड़ी ने अंतिम दो गेम 21-19 और 21-13 के अंतर से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।

आसान ड्रॉ के बावजूद टूटा गोल्ड का सपना

सात्विक और चिराग से फैंस को एक बार फिर गोल्ड मेडल की पूरी उम्मीद थी। टूर्नामेंट के ड्रॉ के हिसाब से इस बार उनकी सेमीफाइनल तक की राह भी काफी आसान मानी जा रही थी। हालांकि, पहले ही राउंड में इस बड़े उलटफेर के चलते दोनों का सफर और भारत का बैडमिंटन डबल्स में गोल्ड का सपना यहीं टूट गया है।