Kalki 2: पैन-इंडिया स्टार की एंट्री, साई पल्लवी करेंगी दीपिका को रिप्लेस?

e13a2752-255d-43dc-abc3-92554a02ca5e
अजमल शाह
अजमल शाह

साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस साइंस-फिक्शन माइथोलॉजिकल फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा था। अब ‘कल्कि 2’ (Kalki 2) को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है।

पैन-इंडिया स्टार का स्पेशल कैमियो

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल में एक बड़े पैन-इंडियन एक्टर का स्पेशल कैमियो होने जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि मेकर्स ने इस सीक्वल के लिए उस एक्टर का नाम फाइनल कर लिया है। फिल्म की कास्टिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और सबसे बड़ी बात यह है कि मेकर्स ने ‘कल्कि 2’ की 30 प्रतिशत शूटिंग भी पूरी कर ली है। नए पैन-इंडिया स्टार की एंट्री की खबर से फिल्म को लेकर बज काफी बढ़ गया है।

एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे अमिताभ और कमल हासन

फिल्म के पहले पार्ट में महानायक अमिताभ बच्चन (अश्वत्थामा) और दिग्गज अभिनेता कमल हासन (सुप्रीम यास्किन) अहम भूमिकाओं में नजर आए थे, लेकिन दोनों का एक साथ कोई सीन नहीं था।

सीक्वल में यह समीकरण बदलने वाला है। इसी साल फरवरी में अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर ‘कल्कि 2’ के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन झलकियों में बिग बी को कमल हासन के साथ शूटिंग करते, उन्हें गले लगाते और बातचीत करते देखा गया था। इससे साफ है कि सीक्वल में अश्वत्थामा और सुप्रीम यास्किन का आमना-सामना होने वाला है।

क्या दीपिका पादुकोण को रिप्लेस करेंगी साई पल्लवी?

पहले पार्ट में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने ‘सुमति’ का मुख्य किरदार निभाया था, लेकिन सीक्वल की कास्टिंग को लेकर एक बड़ी चर्चा सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी और उनकी जगह साउथ की बेहतरीन अदाकारा साई पल्लवी (Sai Pallavi) ले सकती हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक इस रिप्लेसमेंट पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।

महाभारत से जुड़ी है ‘कल्कि’ की कहानी

‘कल्कि 2898 AD’ की कहानी महाभारत के कुरुक्षेत्र युद्ध के अंत और कलयुग की शुरुआत से जुड़ी है। युद्ध के बाद, भगवान कृष्ण द्वारा अश्वत्थामा को श्राप और फिर उन्हें भगवान विष्णु के आखिरी अवतार (कल्कि) की रक्षा करने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। सीक्वल में इसी कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा, जहां कलयुग के अंत की जंग लड़ी जाएगी।