संजय निषाद का नेहरू पर विवादित बयान, बोले- अंग्रेजों के लिए काम किया

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को लेकर एक बेहद विवादित बयान दिया है। वरिष्ठ पत्रकार नवल कान्त के साथ एक खास बातचीत के दौरान संजय निषाद ने आरोप लगाया कि देश को आजादी मिलने के बाद भी नेहरू अंग्रेजों के इशारे पर ही काम कर रहे थे। उनके इस बयान के बाद यूपी का सियासी पारा अचानक गरमा गया है।
