8th Pay Commission: 18,000 की Basic Salary 68,940 रुपये होगी?

8th-pay-commission
Gautam Kumar Agarwal
Gautam Kumar Agarwal

8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजर फिटमेंट फैक्टर पर टिकी है। नए वेतन ढांचे में बेसिक पे किस स्तर तक पहुंचेगी, इसका सीधा असर इसी फैक्टर से जुड़ा होगा। अभी अंतिम फिटमेंट फैक्टर तय नहीं हुआ है, इसलिए अलग-अलग फैक्टर के आधार पर संभावित बेसिक पे का हिसाब लगाया जा रहा है।

फिटमेंट फैक्टर जितना ज्यादा होगा, मौजूदा बेसिक पे पर आधारित नई बेसिक पे उतनी ही अधिक होगी। 7वें वेतन आयोग में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर इस्तेमाल हुआ था। इसी आधार पर 7,000 रुपये की बेसिक पे बढ़कर 18,000 रुपये हुई थी।

क्या होता है फिटमेंट फैक्टर?

फिटमेंट फैक्टर एक गुणक है, जिसका इस्तेमाल मौजूदा बेसिक पे से नई बेसिक पे निकालने के लिए किया जाता है। उदाहरण के तौर पर अगर किसी कर्मचारी की बेसिक पे 18,000 रुपये है और फिटमेंट फैक्टर 2.0 रखा जाता है, तो गणना के आधार पर नई बेसिक पे 36,000 रुपये होगी।

8वें वेतन आयोग के लिए अभी अंतिम फैक्टर तय नहीं है। इसी वजह से 1.83, 2.0, 2.57 और 3.83 जैसे अलग-अलग फैक्टर पर संभावित बेसिक पे की गणना सामने रखी जा रही है।

18,000 रुपये की बेसिक पे पर कितना फर्क?

18,000 रुपये की शुरुआती बेसिक पे को आधार मानें तो अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर पर तस्वीर इस तरह बनती है:

  • 1.83 फिटमेंट फैक्टर: 32,940 रुपये
  • 2.0 फिटमेंट फैक्टर: 36,000 रुपये
  • 2.57 फिटमेंट फैक्टर: 46,260 रुपये
  • 3.83 फिटमेंट फैक्टर: 68,940 रुपये

यानी इसी बेसिक पे पर 1.83 और 3.83 फैक्टर के बीच नई बेसिक पे में बड़ा अंतर दिखाई देता है। हालांकि ये आंकड़े संभावित गणना हैं, अंतिम वेतन तय होने की स्थिति नहीं।

Pay Level शुरुआती Basic Pay 1.83 FF 2.00 FF 2.57 FF 3.83 FF
Level 2 ₹19,900 ₹36,417 ₹39,800 ₹51,143 ₹76,217
Level 4 ₹25,500 ₹46,665 ₹51,000 ₹65,535 ₹97,665
Level 5 ₹29,200 ₹53,436 ₹58,400 ₹75,044 ₹1,11,836
Level 6 ₹35,400 ₹64,782 ₹70,800 ₹90,978 ₹1,35,582
Level 7 ₹44,900 ₹82,167 ₹89,800 ₹1,15,393 ₹1,71,967
Level 10 ₹56,100 ₹1,02,663 ₹1,12,200 ₹1,44,177 ₹2,14,863

3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग, फैसला अभी बाकी

कर्मचारी यूनियनों की ओर से 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग की गई है। लेकिन अनुमान है कि यह फैक्टर 1.83 से 2.57 के बीच रह सकता है।