बंगाल में BJP का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, शुभेंदु को तामलुक की कमान

suvendu adhikari
अजमल शाह
अजमल शाह

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने लंबे समय से प्रतीक्षित 263 सदस्यों वाली नई प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान कर दिया है। इस नई जंबो कमेटी में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों को अलग-अलग संगठनात्मक जिलों की कमान सौंपी गई है।

नंदीग्राम और रेजिनगर उपचुनाव पर खास फोकस

राज्य की दो महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों—नंदीग्राम और मुर्शिदाबाद जिले की रेजिनगर—पर उपचुनाव होने हैं। इन चुनावों को देखते हुए बीजेपी ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को तामलुक संगठनात्मक जिले का प्रभारी बनाया गया है, जिसके अंतर्गत राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र आता है। उपचुनाव से ठीक पहले इस तरह की मैदानी तैनाती को पार्टी की चुनावी तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

दिग्गज नेताओं को मिली जिलों की जिम्मेदारी

प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य के कार्यभार संभालने के बाद गठित इस नई कार्यसमिति में कई प्रमुख चेहरों को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं:

  • शिशिर अधिकारी: कांथि संगठनात्मक जिला

  • सुकांत मजूमदार: दक्षिण दिनाजपुर

  • शांतनु ठाकुर: बनगांव

  • तापास रॉय: उत्तर कोलकाता

  • जगन्नाथ चट्टोपाध्याय: बीरभूम

  • निशीथ प्रमाणिक: कूचबिहार

  • शंकर घोष: सिलीगुड़ी

संगठन के इस व्यापक विस्तार और जिलों के प्रभारियों के बंटवारे के जरिए बीजेपी ने उपचुनावों में अपनी स्थिति मजबूत करने के स्पष्ट संकेत दे दिए हैं।