17 IAS अफसरों के तबादले, आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला 8वां एक्सटेंशन

ias
गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात 17 IAS अधिकारियों के तबादले किए। इस प्रशासनिक फेरबदल में सबसे ज्यादा चर्चा मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह की रही। लंबे समय से मुरादाबाद में तैनात आंजनेय कुमार सिंह का कार्यकाल इस बार आगे नहीं बढ़ाया गया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में उनकी तैनाती समाप्त हो गई और वह अपने मूल कैडर लौटेंगे।

आंजनेय कुमार सिंह की जगह अलीगढ़ की मंडलायुक्त संगीता सिंह को मुरादाबाद का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। वहीं ओम प्रकाश आर्य को अलीगढ़ मंडलायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

किस अधिकारी को मिली कौन सी जिम्मेदारी?

  • संगीता सिंह — मंडलायुक्त, मुरादाबाद
  • ओम प्रकाश आर्य — मंडलायुक्त, अलीगढ़
  • गौरी शंकर प्रियदर्शी — DG, आयुष विभाग
  • चैत्रा वी — सदस्य, राजस्व परिषद, लखनऊ
  • प्रमोद उपाध्याय — आयुक्त, ग्राम्य विकास, उत्तर प्रदेश
  • रवीन्द्र कुमार — MD, जल निगम हटाए गए
  • मासूम अली सरवर — MD, जल निगम
  • राज शेखर — सचिव, नियोजन विभाग
  • योगेश कुमार — MD, जल निगम ग्रामीण
  • कुमार प्रशांत — रजिस्ट्रार, सहकारिता विभाग
  • गुर्राला श्रीनिवासुलु — सचिव, राज्य सूचना आयोग
  • अमृतपाल कौर — संयुक्त प्रबंध निदेशक, चीनी मिल
  • देवेन्द्र पाण्डेय — विशेष सचिव, उपभोक्ता विभाग
  • विवेक श्रीवास्तव — विशेष सचिव, पशुधन विभाग
  • अमृत त्रिपाठी — सदस्य, राजस्व परिषद, प्रयागराज
  • ओम प्रकाश राय — विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग

जल निगम में भी बदली जिम्मेदारी

तबादला सूची में जल निगम से जुड़े पदों पर भी बदलाव किया गया है। रवीन्द्र कुमार को MD जल निगम के पद से हटाया गया है, जबकि मासूम अली सरवर को MD जल निगम की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा योगेश कुमार को MD जल निगम ग्रामीण बनाया गया है।

कुल 17 IAS अधिकारियों के तबादले

देर रात जारी इस प्रशासनिक फेरबदल में मंडलायुक्त स्तर से लेकर सचिव, विशेष सचिव और विभिन्न विभागों के प्रमुख पदों पर तैनात IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। मुरादाबाद में आंजनेय कुमार सिंह की जगह संगीता सिंह की नियुक्ति इस सूची का प्रमुख बदलाव है।