यूपी बीजेपी महिला मोर्चा के 28 जिला अध्यक्षों की घोषणा, देखें पूरी लिस्ट

bjp
गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

आगामी चुनावी चुनौतियों और संगठनात्मक विस्तार को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) उत्तर प्रदेश ने महिला मोर्चा के बचे हुए संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की सहमति से जारी इस सूची में कुल 28 महिला पदाधिकारियों को विभिन्न जिलों में महिला मोर्चा की कमान सौंपी गई है।

इस नई सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर ब्रज, कानपुर-बुंदेलखंड, अवध और काशी क्षेत्र तक के संगठनात्मक जिलों को साधते हुए जिम्मेदारियां बांटी गई हैं।

सभी प्रमुख क्षेत्रों को मिला प्रतिनिधित्व

बीजेपी की ओर से जारी आदेश के तहत पश्चिमी क्षेत्र के सहारनपुर महानगर, मेरठ, गाजियाबाद महानगर, बुलंदशहर और हापुड़ जैसे अहम जिलों में नई अध्यक्षों की तैनाती की गई है। वहीं, ब्रज क्षेत्र के मथुरा महानगर, अलीगढ़ महानगर, एटा और बरेली में भी महिला मोर्चा की कमान सौंपी गई है।

कानपुर-बुंदेलखंड के तहत झांसी (जिला व महानगर), हमीरपुर, जालौन और फर्रुखाबाद में नियुक्तियां हुई हैं। अवध और काशी क्षेत्र में अयोध्या महानगर, अमेठी, सुल्तानपुर, सीतापुर, भदोही और मिर्जापुर जैसे जिलों को नई महिला जिला अध्यक्ष मिली हैं।

यूपी बीजेपी महिला मोर्चा: नवनियुक्त 28 जिला अध्यक्षों की पूरी सूची

क्र. सं. संगठनात्मक जिला नियुक्त महिला मोर्चा अध्यक्ष
1 सहारनपुर महानगर सारिका गुप्ता
2 मेरठ जिला अजिता गुर्जर
3 बुलंदशहर कु. कल्पना वर्मा
4 मेरठ महानगर बबिता चौहान
5 गाजियाबाद महानगर सिद्धि प्रधान अग्रवाल
6 हापुड़ पूजा शर्मा
7 संभल मोनिका शर्मा
8 मथुरा महानगर ममता भारद्वाज
9 एटा मंजू वर्मा
10 अलीगढ़ महानगर डॉ. आरती मित्तल
11 बरेली जिला डॉ. मीनाक्षी गंगवार
12 कानपुर दक्षिण आशा पाण्डेय
13 झांसी महानगर नीरजा गुप्ता
14 झांसी जिला प्रवेश शर्मा
15 फर्रुखाबाद प्रीति तिवारी
16 हमीरपुर ममता गुप्ता
17 जालौन शशि सौमेंद्र सिंह
18 सीतापुर कुसुम सिंह
19 अम्बेडकरनगर दीपिका साहू
20 बलरामपुर साधना पाण्डेय
21 बहराइच रंजिता श्रीवास्तव
22 श्रावस्ती माधुरी सिंह त्रिपाठी
23 अयोध्या महानगर अशोका द्विवेदी
24 भदोही सुषमा मालवीय
25 अमेठी गीता सिंह
26 मिर्जापुर जाह्नवी कसेरा
27 सुल्तानपुर विजयलक्ष्मी शुक्ला
28 लालगंज सुनीता भारती

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लक्ष्य

पार्टी नेतृत्व के अनुसार, इन नियुक्तियों के साथ ही प्रदेश में महिला मोर्चा की संगठनात्मक इकाइयों का गठन पूरा हो गया है। नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जल्द से जल्द अपनी जिला कार्यकारिणी और मंडल स्तर पर इकाइयों का विस्तार कर सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम शुरू करें।