Bigg Boss 20: 6 सितंबर को होगा ग्रैंड प्रीमियर, जाने वो सब जो जरुरी है

bigg-boss-20-premiere-date-time-streaming-details
साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

सलमान खान एक बार फिर ‘बिग बॉस’ के घर में ड्रामा, विवाद और एविक्शन का नया सीजन लेकर लौटने वाले हैं। ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होगा।

6 सितंबर को होगा ‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर

JioHotstar के आधिकारिक Instagram अकाउंट पर शो से जुड़े पोस्ट और प्रोमो शेयर किए गए हैं। इन्हीं अपडेट्स के बीच शो की प्रीमियर डेट की जानकारी सामने आई है।

सलमान खान एक बार फिर शो को होस्ट करते नजर आएंगे। 6 सितंबर को होने वाला ग्रैंड प्रीमियर नए सीजन की शुरुआत करेगा। शो के प्रोमो के बाद अब दर्शकों का ध्यान कंटेस्टेंट्स और इस सीजन के संभावित ट्विस्ट पर है।

टीवी और JioHotstar पर देख सकेंगे शो

‘बिग बॉस 20’ के एपिसोड Colors TV पर प्रसारित किए जाएंगे। वहीं जो दर्शक शो को मोबाइल या ऑनलाइन देखना चाहते हैं, उनके लिए JioHotstar पर इसकी streaming उपलब्ध होगी।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर टीवी एपिसोड के अलावा अतिरिक्त फुटेज और दूसरे कंटेंट भी उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई है। यानी टीवी के साथ डिजिटल दर्शकों के लिए भी शो को लेकर अलग कंटेंट देखने को मिल सकता है।

कौन-कौन हो सकता है शो का हिस्सा?

‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट्स को लेकर अभी आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में कई सेलेब्स के नाम संभावित कंटेस्टेंट्स के तौर पर सामने आ रहे हैं।

इनमें रजत बेदी, नीति टेलर, जेनिफर विंगेट, आशीष चंचलानी, जैन सैफी और आर्यन केल्विन के नाम शामिल हैं। लेकिन इन नामों को लेकर मेकर्स की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मैरी कॉम और मौनी रॉय के नाम की भी चर्चा

संभावित कंटेस्टेंट्स की चर्चा में बॉक्सर मैरी कॉम और एक्ट्रेस मौनी रॉय के नाम भी सामने आए हैं। हालांकि इन दोनों नामों की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इसलिए कंटेस्टेंट्स को लेकर फिलहाल मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रहे नामों को संभावित दावेदारों के तौर पर ही देखा जा सकता है। फाइनल लिस्ट शो के मेकर्स की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी।