तल्हा सईद दिल्ली की बात बाद में, पहले पाकिस्तान के पेट्रोल-दाल के भाव देखो

hafiz-saeed-son-talha-saeed
Saima Siddiqui
Saima Siddiqui

हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद का एक भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 5 सितंबर को पाकिस्तान के शेखूपुरा में हुए सार्वजनिक कार्यक्रम में तल्हा ने भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला। OsintTV के हवाले से वायरल इस वीडियो में वह खुलेआम जिहाद जारी रखने की बात कह रहा है। साथ ही दिल्ली के इतिहास और पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर की तारीफ भी की है।

तल्हा सईद ने क्या-क्या कहा?

जनसभा को संबोधित करते हुए तल्हा सईद ने कहा: “जब तक हम जिंदा हैं, हम जिहाद और कुर्बानियां जारी रखेंगे। हम रुकेंगे नहीं।”दिल्ली को लेकर उनकी टिप्पणी भी चर्चा में है:
“दिल्ली की सत्ता में बैठे लोगों को यह नहीं भूलना चाहिए कि दिल्ली पर 500 साल तक किसने राज किया और यह दिल्ली किसकी थी।”
पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की तारीफ करते हुए कहा कि पाकिस्तान की खुशकिस्मती है कि उसे ऐसा सैन्य नेतृत्व मिला है जो ‘जिहाद, ईमान और परहेजगारी’ की बात करता है।

अब थोड़ा हकीकत की तरफ बढ़ते हैं

यार तल्हा भाई, भाषण तो मस्त दिया… अब थोड़ा आज के रेट्स भी देख लो। वजन बढ़ जाएगा। पेट्रोल-डीजल का हाल (9 सितंबर 2026):
पेट्रोल पहुंचा Rs 364.35 प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल Rs 385.95 प्रति लीटर। एक दिन में ही पेट्रोल में 5.58 और डीजल में 4.18 रुपये की बढ़ोतरी। जिहाद का रथ अब इतना महंगा हो गया है कि टैंक भरवाने से पहले लोग तीन बार सोचते हैं — घर जाना है या सिर्फ मस्जिद तक?
दाल का भाव:
लाहौर अकबरी मंडी के ताजा रेट्स के मुताबिक दाल मसूर Rs 210 से 310 प्रति किलो के बीच है। मूंग और माश की दालें Rs 280 से 450 प्रति किलो तक पहुंच गई हैं। रसोई में दाल बनाना अब लगभग “शहीदी अमल” जैसा महसूस होता है।
पानी की किल्लत:
सिंध और बलोचिस्तान के कई इलाकों में नहरों में 30 से 80 फीसदी तक कमी। करांची समेत कई शहरों में पानी का संकट। एक तरफ “पानी हमारी रेड लाइन” का नारा, दूसरी तरफ घर के नल सूखे पड़े हैं।
सूबों का बवाल:
पंजाब-सिंध पानी को लेकर आमने-सामने, बलोचिस्तान में अलगाववादी हिंसा, केपी में सुरक्षा चुनौतियां और नए सूबे बनाने की मांग पर सियासी लड़ाई। एक तरफ “एकल कमान” की तारीफ, दूसरी तरफ प्रांत एक-दूसरे के खिलाफ व्यस्त।

इतिहास याद रहेगा, वर्तमान भूखा रहेगा?

तल्हा सईद जी, जिहाद जारी रखने की बात तो खूब की। लेकिन जब पेट्रोल 364+, दाल 300 के पार, पानी न हो और सूबे आपस में लड़ रहे हों… तो दिल्ली के 500 साल पुराने इतिहास से पहले अपने घर के बजट और रसोई का हिसाब देख लेना बेहतर होगा।“ईमान और परहेजगारी” का थोड़ा असर दाल-पेट्रोल-पानी के रेट पर भी दिखा दो। वरना इतिहास तो याद रहेगा, पर वर्तमान भूखा, प्यासा और दिवालिया रह जाएगा।